ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
टेक्नोलॉजी

Google Duo से हुई गलती, दुनियाभर के यूजर्स को भेजा इंडियन क्रिकेट टीम का प्रोमो वीडियो

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत 5 जून को पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलने जा रहा है। इससे पहले Google की चैटिंग और वीडियो कॉलिंग एप्प गूगल Duo से यूजर्स को भारतीय क्रिकेट टीम का एक प्रोमो विडियो भेजा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल ने गलती से भारत की बजाए दुनियाभर में कई यूजर्स के डिवाइस पर यह प्रोमो वीडियो दिखा दिया है। दरअसल, गूगल यूजर्स को स्पेशल वीडियो मैसेज किसी इवेंट या खास मौके पर भेजता है और अक्सर किसी विशेष क्षेत्र में ही पुश नोटिफिकेशंस भेजे जाते हैं, लेकिन इस बार वीडियो को वर्ल्ड वाईड भेज दिया गया है।

Laura Eileen@Rawr_b4_coffee

Anyone else get this random message from @imVkohli? 🤷‍♀️

See Laura Eileen’s other Tweets

गूगल से हुई मैसेज की टारगेटिंग में गलती

आपको बता दें कि गूगल ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का वीडियो भारतीय यूजर्स को भेजने का प्लान बनाया था। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने मैसेज की टारगेटिंग में कोई गलती कर दी जिसके चलते दुनियाभर के यूजर्स को अलग-अलग वक्त पर विराट कोहली का यह वीडियो मिला है।

इन देशों में मिली नोटिफिकेशन

नोटिफिकेशन मिलने वाले देशों में यूएस, कनाडा, जापान, मैक्सिको और न्यू जीलैंड के यूजर्स शामिल हैं, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा और गूगल से सवाल भी किए हैं।

गूगल ने दी प्रतिक्रिया

गूगल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गलती से यह नोटिफिकेशन बड़े यूजरबेस तक पहुंच गया। गूगल ने यूजर्स को भरोसा दिलाया कि आगे से इस तरह की कोई गलती नहीं होगी और वे गूगल डुओ सर्विस का अनुभव और भी बेहतर बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button