ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...
मध्यप्रदेश

पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

भोपाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल से दिल्ली के लिए देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह मध्यप्रदेश में पहली वंदे भारत ट्रेन है। पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े नौ बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर राज्यपाल एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की।बच्चों से बात की। उनके अंदर इस ट्रेन को लेकर उमंग देखने योग्य थी। जब यह कार्यक्रम तय हुआ, तो मुझे बताया गया कि एक तारीख को कार्यक्रम है। मैंने कहा कि 1 अप्रैल को क्यों रखे हो? जब अखबार में खबर आएगी कि मोदी जी एक अप्रैल को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, तो हमारे कांग्रेस के साथी जरूर बयान देंगे कि मोदी अप्रैल फूल बनाएगा।

पहले देश के एक ही परिवार को देश का प्रथम परिवार मानती रही। देश के गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार को तो उन्होंने अपने हाल पर ही छोड़ दिया था। इनकी आशाएं, अपेक्षाएं, इन्हें पूछने वाला कोई नहीं था। आजादी के बाद भारत को बहुत बड़ा रेलवे नेटवर्क बना बनाया मिला था। तब की सरकारें चाहती थी, तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती थीं। लेकिन, राजनीतिक स्वार्थ के लिए रेलवे के विकास को बलि चढ़ा दिया।आजादी के इतने दशक बाद भी नॉर्थ ईस्ट के राज्य ट्रेन से नहीं जुड़े थे। 2014 में जब आपने मुझे सेवा का अवसर दिया, तो मैंने तय किया कि अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे का कायाकल्प होकर रहेगा। 9 साल में हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ रेल नेटवर्क कैसे बने। 2014 से पहले भारतीय रेल को लेकर क्या खबरें आती थीं, आप जानते हैं।

पीएम मोदी आज भोपाल दौरे पर हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदेभारत ट्रेन की सौगात दी। पीएम ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।  इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल मौजूद रहे। ये ट्रेन भोपाल से दिल्ली के बीच चलेगी। ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी शनिवार को ट्रेन नहीं चलेगी।पीएम मोदी ने कहा, रेलवे के इतिहास में बहुत कम हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का दोबारा आना हुआ होगा। लेकिन आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं बन रही हैं। नई परंपराएं बन रही हैं। आज का कार्यक्रम इसका ही उत्तम उदाहरण है। अभी यहां मैंने जो यात्री के रूप में स्कूल के बच्चे जा रहे थे, उनके साथ संवाद किया। उनके भीतर ट्रेन को लेकर जो उमंग और उत्साह था, वह देखने लायक थी। एक तरह से वंदे भारत ट्रेन उमंग का प्रतीक है। मुझे बताया गया कि 1 अप्रैल को कार्यक्रम है। मैंने कहा क्यों रख रहे हो। कांग्रेस के लोग कहेंगे कि मोदी एक अप्रैल को अप्रैल फूल करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button