ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए बड़े संकेत, कहा- राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला आजमगढ़ को बनाएगी आर्यमगढ़

आजमगढ़। केन्द्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आजमगढ़ जिले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान किया है। उन्होंने आजमगढ़ जिले का भी नाम बदलने का संकेत दिया।

अमित शाह का स्वागत करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने कहा कि यह विश्वविद्यालय जिसकी आधारशिला रखी गई है सचमुच आजमगढ़ को आर्यमगढ़ में बदल देगा। इसमें तो अब कोई संदेह नहीं होना चाहिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता और श्रीराम के जयकारे के साथ अमित शाह का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि हमने जो कहा वह करके दिखाया। पूरे देश में केंद्र के साथ-साथ जहां भी भाजपा की राज्य सरकारों ने जो बातें कही थीं, उसे धरातल पर उतारा। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। वर्ष 2017 में मोदी जी और अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा को समर्थन मिला। कहा कि यहां के लोगों ने भले दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को सांसद बनाया हो, लेकिन पहचान धूमिल हुई है। 2014 और 2017 से पहले आजमगढ़ के लोगों को कहीं बाहर कमरा नहीं मिलता था, क्योंकि पहचान का संकट था।

सरकार आज अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व काम कर रही है। जब सरकार का गठन हाेने जा रहा तो तय किया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और आजमगढ़ की पहचान बन जाए। आज एयरपोर्ट निर्माण का 95 फीसद काम पूरा हो गया है। आजमगढ़ विवि आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बना देगा।

पहले पहचान का संकट था, जाति के नाम पर परिवार को भरने वाले थे, नौकरियां निकलती थीं तो पैसा लेने के लिए वसूली पर निकल जाते थे, लेकिन हमने आज कुल 7.50 लाख नौजवानों को नौकरी दी। यह नौकरी मेरे हिस्से नहीं, बल्कि नौजवानों हिस्से में है। प्रसन्नता होती है कि कोई सरकारी नौकरी पाया तो। कहा कि आपके सांसद कोरोना काल में दर्शन देने नहीं आए। चुनाव की सुगबुगाहट हुई है, ताे कभी-कभी आएंगे फिर चले जाएंगे। आजमगढ़ हमारे कार्य क्षेत्र का पहले से हिस्सा रहा है। इसी जिले में 2007 में हमारे ऊपर हमला हुआ था। अजीत राय की हत्या विद्यार्थी परिषद का सदस्य के नाते हुई, क्योंकि उन्होंने अपने कालेज में गणतंत्र दिवस पर वंदेमातरम गान की बात कही थी। तब कालेज परिसर में हत्या कर दी गई और एक महीने तक एफआइआर दर्ज नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button