ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

आनंद स्वरूप शुक्ला ने प्रियंका पर साधा निशाना, कहा- रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले की पहले कराएं जांच

बलिया: उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भगवान राम का विरोधी करार देते हुए उन्हें रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले की जांच कराने की नसीहत दी। राम मंदिर संबंधी कथित जमीन घोटाले की जांच को लेकर प्रियंका के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्ला ने उन्हें भगवान राम का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण पसंद नहीं आ रहा है। शुक्‍ला ने कहा कि प्रियंका को सबसे पहले अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के राजस्थान में जमीन घोटाले की जांच करानी चाहिए।

प्रियंका ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के निकट जमीन की खरीद में ‘‘घोटाला” होने और मंदिर ट्रस्ट के पैसे का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को दिल्ली में कहा था कि उच्चतम न्यायालय को इसका स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और शीर्ष अदालत के स्तर पर इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button