ब्रेकिंग
दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, एयरपोर्ट पर केंद्र... उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 डीएसपी और एसीपी के हुए तबादले, कई कमिश्नरेट ... सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील पर सियासत तेज: बीजेपी ने कांग्रेस से की माफी की मांग, कहा- प्रधान... रूस-यूक्रेन युद्ध की आंच अब पोलैंड तक पहुंची: रूसी मिसाइलों और ड्रोन के गिरने से बढ़ी NATO में हलचल,... वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड... कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ...
राज्य

मौसम विभाग के मुताबिक आज से दो दिन फिर बारिश के आसार

ट्राईसिटी में अप्रैल का पहला हफ्ता सर्द ही रहेगा। पहले सप्ताह तापमान कम ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल बारिश के आसार हैं। शनिवार रात चंडीगढ़ में 6.2 एमएम बारिश हुई। रविवार सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर तक आसमान पूरी तरह साफ नजर आया। मार्च के अंतिम दिनों व अप्रैल की शुरुआत में बारिश से मौसम में ठंडक बनी हुई है।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री था, जो सामान्य से तीन डिग्री कर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होगी। सोमवार को पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं मंगलवार को हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

वीरवार तक 31 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

सोमवार को शहर में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री तक रहेगा। मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। दिन का तापमान 28 और रात का तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है। बुधवार को बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री तक रहेगा। वीरवार और शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। दोनों दिन अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 18 डिग्री तक जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button