ब्रेकिंग
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुई बड़े स्तर की 'मॉक ड्रिल', इमारत ढहने की स्थिति में या... दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर हुई अजीब घटना: 55 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग अदला-बदली के बाद ... मथुरा में अनोखी घुड़चढ़ी का अनूठा नजारा: जीजा ने अपने दो सालों को पहनाई 500-500 के नोटों से बनी एक-ए... दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, एयरपोर्ट पर केंद्र... उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 डीएसपी और एसीपी के हुए तबादले, कई कमिश्नरेट ... सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील पर सियासत तेज: बीजेपी ने कांग्रेस से की माफी की मांग, कहा- प्रधान... रूस-यूक्रेन युद्ध की आंच अब पोलैंड तक पहुंची: रूसी मिसाइलों और ड्रोन के गिरने से बढ़ी NATO में हलचल,... वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड... कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा...
मध्यप्रदेश

संकट के समय किसानों के साथ खड़ी है राज्य सरकार

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार संकट के समय पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने राजस्व अमले को जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री पटेल ने रविवार को असामयिक वर्षा से प्रभावित सतना जिले के रामनगर क्षेत्र का दौरा किया।

राज्य मंत्री ने किसानों के खेतों में जाकर प्रभावित फसलों को देखा। उन्होंने किसानों को बताया कि राजस्व विभाग का अमला ओला-वृष्टि के बाद लगातार सर्वे कार्य कर रहा है। किसानों को शीघ्र राहत पहुँचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सतना जिले के कुछ क्षेत्रों में असामयिक वर्षा से गेहूँ, सरसों और अन्य फसलों को नुकसान पहुँचा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सर्वे से कोई भी प्रभावित किसान वंचित न रहे। सर्वे का कार्य वास्तविक और जमीनी स्तर पर हो।

Related Articles

Back to top button