ब्रेकिंग
Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 से पहले ईशान किशन की फिटनेस पर नजरें: ट्रेनिंग सेशन मिस करने से बढ़ी थी च... Android Malware Alert: सावधान! 'मैंटेक्स ओटैक्स' मैलवेयर चुरा रहा है OTP और व्हाट्सएप चैट, सिक्योरिट... Manicure Pedicure Care Tips: मैनीक्योर-पेडीक्योर के बाद भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना काली पड़ ... मुंबई का सबसे बड़ा आकर्षण 'लालबागचा राजा': दर्शन न करने पर घर बैठे मंगाएं ऑनलाइन प्रसाद Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना...
देश

झारखंड में बोले शाह- कांग्रेस ने अटकाए रोड़े, अब अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को राम मंदिर मामले में कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी नीत सरकारों ने जातपात एवं धर्म की राजनीति के कारण दशकों तक इस विवाद को लटकाये रखा, इसका समाधान नहीं हुआ। नरेन्द्र मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केन्द्र में जैसे ही मोदी की सरकार बनी, मामले की पैरवी की गयी और अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर बनाने के पक्ष में फैसला आ गया।

शाह ने कहा, ‘‘पूरे देश की जनता चाहती थी कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बने। पूरे देश के साथ झारखंड की जनता भी ऐसा ही चाहती थी लेकिन मंदिर बनाने का रास्ता क्यों नहीं प्रशस्त हो पाता था?” उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी रोड़े अटकाती रही कि अदालत में मुकदमा ना चले।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल निर्लज्ज होकर देश की सर्वोच्च अदालत में कह रहे थे कि अभी मुकदमे की सुनवाई अभी ना करें, 2019 के बाद करें। क्यों नहीं करें सुनवाई? इतने साल से मुकदमा लटका पड़ा है। प्रभु श्रीराम तिरपाल के नीचे बैठे हुए हैं, मुकदमा क्यों नहीं चलाना?”

शाह ने कहा, ‘‘मुकदमे की सुनवाई होनी चाहिए या नहीं अब यह पुराना सवाल है। मित्रों मैं आपको बताने आया हूं कि मुकदमे की सुनवाई हुई। और न्यायालय ने सर्वसम्मति से फैसला सुना दिया कि प्रभु श्रीराम का गगनचुंबी भव्य मंदिर बनने जा रहा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button