ब्रेकिंग
ISIS Voice of Hind Case: एनआईए कोर्ट ने आईएसआईएस साजिश मामले में उमर निसार समेत चार को सुनाई जेल की ... Weather News in Hindi: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तू... Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीए... Sheopur Broad Gauge Line: बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच 24 किमी रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी ट... Palasia Indore Builder Death: ऑफिस के कैमरे से हार्डडिस्क गायब और मोबाइल पर पैटर्न लॉक, पुलिस खंगाल ... Gold Rate Today India: सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए महानगरों और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के... Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न...
देश

बठिंडा में बड़ा हादसा, बस पलटने से बच्चे सहित 4 लोगों की माैत

बठिंडा: बठिंडा-बाजाखाना रोड पर गांव हररायपुर में वीरवार शाम को ओवरटेक कर रही कार से टकराकर निजी कंपनी की बस पलट गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस पलटने के कारण उसमें सवार बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 30 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है

जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अमरीक सिंह, लछमण सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार कार के सामने अचानक गलत साइड से मोटरसाइकिल सवार आ गया। उसे बचाते हुए कार डिवाइडर पर चढ़ गई और सड़क के दूसरी साइड पहुंच गई। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रही बस के साथ कार की टक्कर हो गई और बस पलट गई। गंभीर रूप में जख्मी व्यक्तियों को तुरंत गोनिया और बठिंडा के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है जबकि मृतकों की पहचान के लिए भी समाज सेवी संस्थाओं और प्रशासन प्रयास कर रहे हैं।

मौके पर थाना नहियावाला की पुलिस पहुंच गई और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। हादसे के बाद सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड और सरकार की 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। जिन्होंने घायलों को गोनियाना सिविल अस्पताल और बाई मनी सिंह सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button