ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...
खेल

भारत के खिलाफ विंडीज टीम का हुआ ऐलान, जानें किसे मिला मौका, कौन हुआ बाहर

भारत के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली 3टी20 और 3 वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए आज वेस्टइंइीज क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। बता दें कि टीम इंडिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज दोनों की कप्तानी कीरोन पोलार्ड करेंगे। वहीं, टी20 सीरीज में निकोलस पूरन उपकप्तान और वनडे में शाई होप उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बता दें कि इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान हो गया था। आपको बता दें कि एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 3टी20 और 3 वनडे मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी गई थी। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोह्म्मद शमी की वापसी हुई है। वही टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट के चलते टीम से बाहर हो गए है। जिनकी जगह पर युवा खिलाड़ी संजू सैमसन को मौका मिला है।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीम: सुनील अंबरीश, शाई होप, खेरी पियरे, रोस्टन चेज, अल्जारी जोसेफ, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शेल्डन कॉटरेल, ब्रेंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडन वाल्श जूनियर।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टी20 टीम: फैबियन एलेन, ब्रेंडन किंग, देनेश रामदीन, कॉटरेल, एविन लुईस, शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमायर, खेरी पियरे, लेंडल सिमंस, जेसन होल्डर, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), हेडन वाल्श जूनियर, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, केसरिक विलियम्स।

3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम– विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, संजू सैमसन

Windies Cricket

✔@windiescricket

🚨BREAKING🚨: WEST INDIES ANNOUNCE ODI & T20I SQUADS AHEAD OF INDIA TOUR NEXT MONTH

View image on TwitterView image on Twitter
121 people are talking about this

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button