ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
देश

राउत का BJP पर फिर निशाना, हम शतरंज में कुछ ऐसा कमाल करते हैं, पैदल ही राजा को मात करते हैं

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (59) ने वीरवार को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उद्धव के सीएम बनने के बाद भी शिवसेना नेता संजय राउत का भाजपा पर निशाना साधने का सिलसिला थमा नहीं है। राउत ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करके भाजपा पर तंज कसा कि हम शतरंज में कुछ ऐसा कमाल करते हैं, कि बस पैदल ही राजा को मात करते हैं। वहीं इससे पहले राउत ने फडणवीस को विपक्षी दल का नेता बनने की बधाई दी।

PunjabKesari

राउत ने गुरुवार को देर शाम एक ट्वीट करके देवेंद्र फडणवीस के चुनाव के दौरान दिए उस बयान को लेकर निशाना साधा, जिसमें वह कहते थे कि राज्य में विपक्ष पूरी तरह गायब है। राउत ने ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र में विरोधी पक्ष ही नहीं रहेगा, यह दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विरोधी दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई..!

बता दें कि वीरवार शाम को उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 2-2 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि उप-मुख्यमंत्री को लेकर अभी सस्पैंस बरकरार है तथा मंत्रालय के बंटवारे को लेकर तीनों पार्टियों में अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है। मुंबई के शिवाजी पार्क में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना है।

शिवसेना ने ‘सामना’ में शरद पवार को बताया ‘मार्गदर्शक’
शिवसेना ने राकांपा के प्रमुख शरद पवार को राज्य में बनी सरकार का ‘मार्गदर्शक’ बताया है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन को आगे बढ़ाने में पवार ने अथक प्रयास किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button