ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
छत्तीसगढ़

काेरोना के 59 नए केस, जानिए किस जिले में मिले कितने मरीज

छत्‍तीसगढ़ में बुधवार को 59 केस मिले हैं। वहीं पिछले तीन दिनों में काेरोना के मामले तेजी से बढ़ें हैं। वहीं एक की मौत हुई है। वर्तमान में कुल 238 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज जारी है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डाक्टर वीआर भगत ने बताया कि वैक्सीन खत्म होने के बाद जनवरी से कोरोना टीकाकरण बंद हो चुका है। प्रदेश में 100 प्रतिशत लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जबकि सतर्कता डोज 45 प्रतिशत लोगों को लगाई गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक छत्‍तीसगढ़ में पाजिटिविटी दर 3.45 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1710 सैंपलों की जांच में 59 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।प्रदेश में 10 जिलों से कोरोना संक्रमित मिले तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। वहीं प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना के एक भी सक्रिय मरीज नहीं हैं।जिला गौरेला-पेंड्रा-सरवाही, कोरबा एवं बेमेतरा से 1-1, दुर्ग से 3 जांजगीर-चांपा से 4 कांकेर से 6, कोंडागांव से 7, राजनांदगांव एवं बिलासपुर से 10-10, रायपुर से 16 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि शेष जिलों में कोरोना का कोई मामला नही आया है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

सामाजिक दूरी बनाए रखें: दूसरों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें। इससे आपकी संभावित रूप से संक्रमित होने की संभावना कम होती है।

मास्क पहनें: एक मास्क पहनना आपको वायरस से बचाता है और दूसरों को भी संक्रमण के खतरे से बचाता है। जितना हो सके, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना आवश्यक होता है।

हाथ धोएं: समय-समय पर अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं। इससे आपकी हाथों के ऊपर के किरणों और बैक्टीरिया से छुटकारा मिलता है।

घर पर रहें: संभव हो तो घर पर रहें और बाहर न जाएं। यदि आपको बाहर जाना हो तो सावधानी बरतें और ऊपर दिए गए उपायों को पालन करें।

59 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की आज पहचान हुई और 11 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

 

Related Articles

Back to top button