ब्रेकिंग
Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद Navjot Sidhu vs Raja Warring: सिद्धू ने राजा वड़िंग को बताया 'बीमार', बोले- "इलाज की जरूरत तुम्हें ह... Punjab Politics: 'सूबे दा सच्चीं फिर रब्ब राखा...', खैहरा ने CM मान को उन्हीं के अंदाज में घेरा; वाय... Murder Mystery: बहन के प्रेमी को मार डाला, फिर थाने जाकर खुद लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट; शातिर भाई क... Cyber Fraud Alert: टूरिस्ट वीजा पर आए नाइजीरियन बने फर्जी कंपनियों के 'डायरेक्टर', भारत में बैठकर चल... Municipal Corporation Alert: अब खुले में कूड़ा फेंका या जलाया तो सीधे होगी जेल! नगर निगम ने कड़े किए... Kaithal Dowry Death: कैथल में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, चीखती रही मासूम और दरिंदा बना... झारखंड/हरियाणा पुलिस का एक्शन: सात साल बाद पकड़ा गया शातिर लुटेरा, कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद स... Rewari Accident News: रेवाड़ी में स्कूल बस और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 2 युवकों की दर्दनाक मौत... Congress vs BJP: अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर रणदीप सुर्जेवाला का बड़ा हमला, बोले- 'किसानों के हितों को ...
मध्यप्रदेश

बजरंगबली की 200 साल पुरानी प्रतिमा ने छोड़ा चोला

शिवपुरी में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। जिले के प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमान जी का बाल रूप देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस मंदिर में हनुमान जी करीब 200 साल पुरानी प्रतिमा विराजमान है। हनुमान जी ने करीब 200 साल पुराने चोले को छोड़कर पुरानी मूर्ति जो बाल रूप में थी, उसमें अवतरित होकर लोगों को दर्शन दिए। हनुमान जी के इस बाल रूप को देखने के लिए दूर-दूर से भक्त हनुमान जयंती के मौके पर पहुंचे। मेले में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रसादी पाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। मंदिर के पुजारी अरुण शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों भगवान की मूर्ति ने अपना चोला छोड़ने के बाद वर्षों पुरानी जो मूर्ति है उसी बाल स्वरूप में दर्शन दिए।

जिसे देखने के लिए हनुमान जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह प्राचीन मंदिर है और वर्षों से यहां हनुमान जयंती पर मेला भरता है। हनुमान जयंती के मौके पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि यह बरसों पुराना मंदिर है और इस मंदिर से लोगों की बड़ी आस्था है। उन्होंने कहा कि बाल रूप में हनुमान जी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। हनुमान जयंती पर अपने परिवार सहित दर्शन करने के लिए आए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने कहा कि इस प्रसिद्ध मंशापूर्ण मंदिर पर ऐसी मान्यता है कि भक्त यहां हनुमान जी से जो मांगता है उसकी मुराद पूरी होती है। बाल रूप में भगवान दिख रहे हैं, तो उन्हें देखने के लिए हनुमान जयंती पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आए। हनुमान जयंती पर यहां धार्मिक भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

 

Related Articles

Back to top button