ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मनोरंजन

देर रात आर्यन-श्नाया संग सुहाना का HANG OUT, शॉर्ट्स में दिखा HOT अवतार

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। इन दिनों सुहाना बड़े पर्दे पर डेब्‍यू को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। भले ही सुहाना के फिल्‍मी डेब्‍यू में अभी टाइम हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों सुहानाकोलकत्ता से एक शादी अटेंड करके मुंबई लौटी हैं।

हाल ही में उनको भाई आर्यन खान और श्नाया कपूर और कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया। इनकी नाइट आउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इस दौरान सुहाना ब्लैक कलर के टॉप के साथ शॉर्ट्स में हॉट और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं, आर्यन ब्लैक कलर की टी-शर्ट के साथ कार्गो पेंट में बेहद कूल दिख रहे हैं।

वहीं, श्नाया ब्लैक टॉप के साथ डेनिम जींस में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। कैफे के बाहर ही नहीं बल्कि पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। हालांकि पापा शाहरुख ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा था कि जब तक सुहाना की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक वह सिने जगत में कदम नहीं रखेंगी। शाहरुख एक्टिंग को लेकर सुहाना को बहुत सपोर्ट करते हैं।

सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फ्रेंड्स के साथ अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं। फिलहाल सुहाना लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं, जिसके बाद वो जल्द ही स्कूल की पढ़ाई को पूरी करने के बाद  एक्टिंग क्लास ज्वॉइन कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button