ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

नाबालिग मंदबुद्धि बेटी का यौन शोषण कर रहा था पिता, चीख सुनकर पड़ोसी ने बुलाई पुलिस

भोपाल ।  कमला नगर थाना इलाके के नेहरू नगर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक मंदबुद्धि किशोरी घर में चीख रही थी। अनहोनी की आशंका के चलते पडोसी ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि किशोरी के साथ उसका पिता दुष्कर्म कर रहा था। उसके चंगुल से छूटने के लिए किशोरी चीख रही थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह तीन माह से बेटी के साथ ज्यादती कर रहा था। पुलिस ने आरोपित को दुष्कर्म, पोक्‍सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

नेहरू नगर में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति निजी काम करता है। उसकी पत्नी उससे अलग रहती है, जबकि उसके साथ 16 वर्षीय पुत्री और उससे छोटा बेटा रहता है। बचपन से मानसिक रूप से कुछ कमजोर रहने के कारण किशोरी ने पढ़ार्इ नहीं की है। शुक्रवार रात को किशोरी रोते हुए चीख रही थी। उसकी चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी। कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने पर पुलिस बताए गए पते पर पहुंची। वहां किशोरी बदहवास हालत में मिली। पुलिस किशोरी और उसके पिता को थाने लेकर आर्इ। पूछताछ के दौरान किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसका पिता तीन माह से उसके साथ गलत काम कर रहा था। विरोध करने पर वह उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। इस पर पुलिस ने दुष्‍कर्म और पोक्‍सो एक्‍ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button