ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे ... Jamshedpur Bandh: हिमांशु हत्याकांड के बाद भड़का शहर, बढ़ते अपराध के विरोध में कल जमशेदपुर बंद का आह्व... Dr. Samuel Hahnemann Death Anniversary: रांची में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक को दी गई श्रद्ध... Mohali News: रोपड़ नहर हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान मां और ससुराल पक्ष में हुई तीखी बहस; जांच जारी PSEB Open School Admission 2026: 10वीं-12वीं ओपन स्कूल दाखिले का शेड्यूल जारी, बिना लेट फीस के इस ता... Gold & Silver Rate Today: जालंधर में सोना-चांदी के दाम जारी, चेक करें आज का ताजा भाव Amritsar Central Jail News: नशा तस्करी में जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और मोबाइल बरामद Jalandhar Driving Test Center: तकनीकी खराबी से 3 घंटे तक ठप रहा सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेश... Gurdaspur Post Office News: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बड़ी पहल, छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे गुरदा... Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष; चन्नी को ...
व्यापार

गैस उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, सस्ती हुई सीएनजी और पीएनजी

कमर्शियल और घरेलू गैस के दाम तय करने के लिए सरकार की ओर से नया फॉर्मूला लागू होने के बाद देश में सीएनसी और पीएनजी यूजर्स को बड़ी राहत मिलती हुई नजर आ रही है। गैस कंपनियों ने सीएनजी और पीएनजी के दाम कम करने शुरू कर दिए हैं। साथ ही गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों की ओर से सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई गई है।

अदाणी टोटल गैस ने घटाए दाम

अदाणी टोटल गैस द्वारा सीएनजी के दाम 8.13 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम 5.06 रुपये/ प्रति घन सेंटीमीटर घटा दिए गए हैं। कंपनी की ओर से की गई ये कटौती 8 अप्रैल से ही लागू हो गई है। अदानी टोटल गैस की ओर से इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा गया कि सरकार की ओर से जारी की गई नई गैस प्राइसिंग गाइडलाइन से बड़ी संख्या में पीएनजी और सीएनजी ग्राहकों को लाभ पहुंचेगा।

मौजूदा समय में कंपनी सीएनजी और पीएनजी 7 लाख घरेलू, 4000 कमर्शियल, 2000 इंडस्ट्रीयल और 3 लाख सीएनजी ग्राहकों को आपूर्ति करती है। कंपनी के पास देशभर में 460 सीएनजी स्टेशन है।

एमजीएल ने घटाए दाम

सरकारी गैस कंपनी गेल की सहायक कंपनी महानगर गैस लिमिटेड की ओर से भी सीएनजी और पीएनजी के दाम घटा दिए गए हैं। कंपनी ने सीएनजी के दाम 8 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम 5 रुपये/ प्रति घन सेंटीमीटर कम कर दिए हैं।

सरकार ने तय किया नया फॉर्मूला

केंद्रीय कैबिनेट की ओर से घरेलू गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत घरेलू गैस की कीमतों का फ्लोर और सीलिंग प्रेस 2 साल के लिए तय कर दिया गया है। साथ ही इसे इंडियन क्रूड बास्केट से भी जोड़ दिया गया है। गैस का सीलिंग प्राइस 6.5 डॉलर तय कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button