ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
मनोरंजन

अपने जन्मदिन के पहले अल्लू अर्जुन ने दिया सरप्राइज, पुष्पा 2 का टीजर हुआ रिलीज़

अल्लू अर्जुन की बेहतरीन फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म को हर भाषा में दर्शकों का प्यार मिला था। पहले पार्ट पुष्पा के बाद अब इस फिल्म के मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को जल्द ही दर्शकों के सामने लेकर आने वाले हैं। कल यानी 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इससे एक दिन पहले मेकर्स ने पुष्पा द रूल का टीजर रिलीज कर दिया है। बता दें कि दिसंबर 2021 में रिलीज हुआ पुष्पा फिल्म को साउथ की ऑडियंस के साथ हिंदी सिनेमा लवर्स ने भी काफी सराहा था।

रिलीज हुआ पुष्पा 2 का टीजर

पुष्पा फिल्म सुकुमार के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक ऐसे किरदार में नजर आए थे, जो काफी निडर और बिंदास है। वह लाल चंदन तस्करी करता है, और इसी के जरिए वह धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। इसी फिल्म के आखिरी में यह बताया गया कि पुष्पा की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जहां पहला पार्ट पुष्पा के राइज को बताता है, तो वहीं इस फिल्म का दूसरा पार्ट पुष्पा के रूल की कहानी दिखाएगा।
सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 को लेकर काफी लंबे समय से क्रेज था।

पुष्पा की लेडी लव होंगी रश्मिका

अब मेकर्स ने भी फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए पुष्पा के दूसरे पार्ट का टीजर जारी कर दिया है। यह टीजर 20 सेकेंड का है। इस टीजर में दिखाया गया है कि पुष्पा तिरुपति जेल से फरार है, लेकिन वह कहां है, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता। पुष्पा 2 अल्लू अर्जुन की अगली पैन इंडिया फिल्म होगी। फिल्म के पहले पार्ट यानी पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना थीं। सेकेंड पार्ट में भी यही अल्लू अर्जुन की लेडी लव होंगी।

Related Articles

Back to top button