ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
विदेश

मेरे उत्तराधिकारी पर चर्चा करने की इतनी जल्दबाजी क्यों: दलाई लामा

धर्मशाला: तिब्बत के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने शुक्रवार को अपने उत्तराधिकारी पर चर्चा को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि इस पर चर्चा करना जल्दबाजी होगी। तिब्बत के धार्मिक नेताओं के साथ यहां बैठक में उनके हवाले से बताया गया, आप सभी ने मेरे उत्तराधिकारी के बारे में काफी चर्चा की। मैं 84 या 85 वर्ष का हूं और बिल्कुल ठीक हूं। तो फिर आपको मेरे उत्तराधिकारी के बारे में इतनी जल्दबाजी क्यों है? नोबेल पुरस्कार विजेता 14वें तिब्बती धार्मिक सम्मेलन के अंतिम दिन उन्हें संबोधित कर रहे थे, जिसमें पहले उनके उत्तराधिकारी को लेकर प्रस्ताव अंगीकृत किया गया था। चीन इस बात पर जोर देता रहा है कि दलाई लामा के उत्तराधिकारी की परम्परा जारी रहनी चाहिए।

वहीं कई तिब्बती जबरन उत्तराधिकारी बनाने के बीजिंग के कथित प्रयासों का विरोध कर रहे हैं। 14वें दलाई लामा खुद ही पहले कह चुके हैं कि जरूरी नहीं है कि यह परम्परा जारी रहे। हिमाचल प्रदेश के इस शहर में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्यालय में हुए सम्मेलन में दलाई लामा ने कहा कि मठों को अध्ययन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा, केवल मंत्र जाप करना पर्याप्त नहीं है। ज्ञान और शिक्षा आधार होना चाहिए।

सम्मेलन के पहले दिन भागीदारों ने एक प्रस्ताव स्वीकार करते हुए कहा कि केवल दलाई लामा को अधिकार है कि वह अपने उत्तराधिकारी के बारे में निर्णय करें। इसने कहा कि किसी भी सरकार को इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। निर्वासित तिब्बती सरकार में धार्मिक एवं संस्कृति मंत्री कर्मा गेलेक ने कहा कि 14वें दलाई लामा ने अपने संबोधन में कई विषयों पर बात रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button