ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

रतलाम मंडल की आधा दर्जन ट्रेनें सुधार कार्य के कारण होगी प्रभावित, 18 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी कुछ ट्रेनें

इंदौर ।   पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें सुधार कार्य के कारण अपने निर्धारित रूट के फेरे पूरे नहीं कर पाएगी। इन ट्रेनों के रूट को कम किया गया हैं। कुछ ट्रेनें 18 अप्रैल तक उदयपुर स्टेशन में सुधार कार्य के कारण निरस्त रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के उदयपुर सिटी स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रतलाम मंडल की आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन ट्रेनों को उदयपुर सिटी स्टेशन के पहले तक संचालित किया जाएगा, आगे का सफर निरस्त रहेगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि उदयपुर सिटी स्टेशन यार्ड में सुधार कार्य के कारण 18 अप्रैल तक ट्रेनों को कुछ स्टेशनों के लिए निरस्त किया गया हैं, इसलिए यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा का गंतव्य चुने। ताकि लोगों को परेशान ना होना पड़े। इसमें गाड़ी संख्‍या 05835 मंदसौर उदयपुर सिटी स्‍पेशल 18 अप्रैल तक मंदसौर से चित्‍तौड़गढ़ तक चलेगी। चित्‍तौड़गढ़ से उदयपुर सिटी के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्‍या 05836 उदयपुर सिटी मंदसौर स्‍पेशल 18 अप्रैल तक चित्‍तौड़गढ़ से मंदसौर तक चलेगी। उदयपुर सिटी से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

गाड़ी संख्‍या 09602 चित्‍तौड़गढ़ उदयपुर सिटी स्‍पेशल 16 से 18 अप्रैल तक राणा प्रताप नगर तक चलेगी तथा राणा प्रताप नगर से उदयपुर सिटी के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। गाड़ी संख्‍या 19606 उदयपुर सिटी मदार जं. एक्‍सप्रेस, 16 से 18 अप्रैल तक राणा प्रताप नगर स्‍टेशन से चलेगी। उदयपुर सिटी से राणा प्रताप नगर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

यह भी ट्रेनें होगी प्रभावित

– गाड़ी संख्‍या 09721 जयपुर-उदयपुर सिटी स्‍पेशल, 18 अप्रैल को राणा प्रतापनगर स्‍टेशन तक जाएगी तथा राणा प्रताप नगर से उदयपुर सिटी के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
– गाड़ी संख्‍या 09722 उदयपुर सिटी-जयपुर स्‍पेशल 18 अप्रैल को उदयपुर सिटी से चलने वाली अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलम्‍ब से चलेगी।

Related Articles

Back to top button