ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
व्यापार

भारत में लगातार बढ़ रहा Apple का बाजार, अगले हफ्ते शुरू होने जा रहे स्टोर

iPhone निर्माता एपल अगले हफ्ते भारत में अपना पहला स्टोर खोलने जा रहा है। इसे भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एपल का बड़ा कदम माना जा रहा है। ये कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से विकास कर रही है और लोगों की आय में इजाफा हो रहा है।

अगले हफ्ते एपल स्टोर्स की शुरुआत

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एपल का पहला स्टोर मुंबई के कमर्शियल जोन बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 18 अप्रैल को खुलने जा रहा है और वहीं, दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को खुलेगा।

एपल के इन नए स्टोर का उद्घाटन करने के लिए कंपनी के सीईओ टिम कुक भारत आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सात साल के बाद कुक की भारत यात्रा होगी। बता दें, कुक भारतीय स्मार्टफोन मार्केट को लेकर कह चुके हैं। वे काफी बुलिश हैं।

भारतीय बाजार पर एपल की निगाहें

एपल की भारतीय प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में हिस्सेदारी करीब 60 प्रतिशत की है। इसके बाद कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से विकास कर रही है। इस वजह यहां प्रीमियम फोन की मांग में भी इजाफा हो रहा है। इस कारण एपल की कोशिश है कि भारत में मार्केट शेयर को बढ़ाया जाए।

बता दें, वित्त वर्ष 2021-22 में एपल की भारत से आय 45 प्रतिशत बढ़कर 4.03 अरब डॉलर हो गई है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा भी 3 प्रतिशत बढ़कर 150 मिलियन डॉलर हो गया है।

चीन पर निर्भरता कम करना

एपल के ज्यादातर उत्पादों का निर्माण अभी चीन में होता है। यूएस और चीन के बीच तनातनी के चलते एपल की कोशिश वहां से निकलकर अपनी प्रोडक्शन लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करना है। इसी कारण एपल का भारत पर खास फोकस है।

 

Related Articles

Back to top button