ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
छत्तीसगढ़

यू-ट्यूब वीडियो सब्सक्राइब करने का लालच देकर छात्र से ठगे 1.80 लाख

शातिर साइबर ठग अब यू-टयूब वीडियोज सब्सक्राइब करने के एवज में पैसे देने का लालच देकर लोगों से ठगी करने लगे है। ठगी का एक ऐसा ही मामला नवा रायपुर के राखी इलाके में सामने आया है। 1.80 लाख रूपये की ठगी का शिकार कलिंगा यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत बी फार्मेसी का छात्र हुआ है। छात्र की शिकायत पर राखी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

नवा रायपुर के सेक्टर 27 ब्लाक नंबर एक स्थित मकान नंबर 405 निवासी कलिंगा यूनिवर्सिटी में बी फार्मेसी छात्र आयुष शर्मा(22) ने शिकायत दर्ज कराया कि 10 अप्रैल को उसके मोबाइल पर मोबाइल नंबर 1(571)5708961 से वाटसएप मैसेज आया कि यू-ट्यूब वीडियो सब्सक्राइब करने के एवज में 50 रूपये मिलेगा। आयुष ने मैसेज में यस लिख तो ठग ने यू-ट्यूब लिंक भेजा जिसे उसने सबसक्राइब कर दिया। इसके बाद ठग ने टेलीग्राम लिंक भेजा। उससे जुड़ने पर आयुष ने अपना यूनियन बैंक खाता नंबर भेजा। रात नौ बजे 150 रूपया बैंक खाते में आया।

11 अप्रैल की सुबह 10 बजे टेलीग्राम में मैसेज आया जिसमें एक बार यू-ट्यूब चैलन सब्सक्राइब करने पर 50 रूपये और एक हजार रूपये का टास्क लगाने पर 13 सौ मिलेगा, लिखा हुआ था। ठग ने अपना यूपीआइ नंबर भेजा, जिसमें छात्र ने एक हजार रूपये लगाया तब उसके खाते में 13 सौ रूपये आया। उस दिन आयुष ने करीब 15 बार टेलीग्राम चैनल में आए हुए लिंक को लगभग 15 बार सब्सक्राइब किया तो 50 रूपये मिला।

इस तरह से ठग ने लगाया चूना

छात्र ने बताया कि इसी तरह 12 अप्रैल की सुबह 10 बजे टेलीग्राम चैनल में तीन हजार रूपये का दो टास्क आया था। यूपीआइ आइडी में छह हजार रूपये लगाने पर 78 सौ रूपये मिला। शाम पांच बजे तीन हजार रूपये के टास्क के साथ भेजे गए यूपीआइ आइडी में तीन हजार रूपये लगाने पर ठग ने 20 हजार रूपये का टास्क यूपीआइ आइडी में भेजने को कहा। ठग के कहे अनुसार आयुष ने वैसा ही किया, लेकिन पैसा नहीं मिला। ठग ने फिर डेढ़ लाख रूपये का टास्क लगाने के लिए आइसीआइसीआई बैंक का खाता नंबर और आइएफएससी कोड भेजा तब आयुष ने 65 हजार रूपये भेजा तो ठग ने आज का समय खत्म होने की बात कही। 13 अप्रैल को फिर से ठग ने 85 हजार रूपये खाते में जमा कराया। इस तरह से ठग ने किश्तों में कुल 1.80 लाख रूपये ठग लिए।

 

Related Articles

Back to top button