ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
व्यापार

जनधन खाता रखने वालों को मिल रहे 10,000 रुपये, करें इस तरह अप्लाई

केंद्र सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें गरीबों को आर्थिक सहायता से लेकर फ्री राशन तक की सुविधा दी जा रही है. अब जन धन खाता रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है. जनधन खाताधारकों को केंद्र सरकार की तरफ से पूरे 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं. इसका फायदा देश के करीब 47 करोड़ से भी ज्यादा खाताधारकों को मिलेगा, लेकिन इस पैसे के लिए आपको अप्लाई करना होगा. आइए आपको बताते हैं कि सरकार किन लोगों को 10,000 रुपये की सौगात दे रही है.

47 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक देशभर में करीब 47 करोड़ से भी ज्यादा अकाउंट ओपन हो चुके हैं. अब सरकार पीएम जन धन खाते पर 10,000 रुपये दे रही है. इसके साथ ही इस खाते पर सरकार बीमा की सुविधा भी देची है.

कैसे मिलेंगे 10,000 रुपये?

आपको बता दें अगर आपने भी जनधन खाता खुलवा रखा है तो सरकार की तरफ से आपको ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिल रही है. इस सुविधा के तहत अगर आपके अकाउंट में एक भी रुपया नहीं है तब भी आप 10,000 रुपये निकाल सकते हैं. बता दें पहले ओवरड्राफ्ट की सुविधा पर सिर्फ 5000 रुपये मिलते थे, लेकिन सरकार ने इस लिमिट को बढ़ाकर 10,000 कर दिया था.

जानें स्कीम की क्या है खासियत-

– 18 साल से लेकर 40 साल तक का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है.
– इस स्कीम का पैसा 60 साल की उम्र में मिलता है.
– इसमें सालाना 36000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं.
– असंगठित सेक्टर में काम करने वाले लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता है.
– अगर आपकी मंथली इनकम 15000 रुपये से कम होगी तब ही आप इसका फायदा ले सकते हैं.

कहां खुलवा सकते हैं अपना अकाउंट?

आप इस सरकारी खाते को प्राइवेट या फिर पब्लिक सेक्टर या फिर सरकारी बैंक में कहीं पर भी ओपन करा सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके पास पहले से ही कोई सेविंग्स अकाउंट है तो आप अपने उस खाते को भी जनधन खाते में बदलवा सकते हैं. बता दें इस अकाउंट को ओपन कराने के लिए आपकी उम्र 10 साल या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए.

 

Related Articles

Back to top button