ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में आज और कल बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में सूरज के तल्ख तेवरों से गर्मी का सितम जारी है। झुलसाती धूप और लू के थपेड़े बुरी तरह से पसीने छुड़ा रहे हैं। अप्रैल में ही गर्मी इतनी ज्यादा है कि दिन के समय में बाहर निकलना मुश्किल है। बीते कई दिनों से 40 के आसपास चल रहा पारा मंगलवार को एक बार फिर से 40 के पार ही रहा। दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तो तापमान सर्वाधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।मौसम विभाग ने मंगलवार शाम से मौसम के करवट लेने की संभावना जताई थी। दिन भर सूरज की तपिश परेशान करती रही शाम को बारिश की उम्मीद थी लेकिन मौसम में बदलाव नहीं हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर 19 व 20 अप्रैल को दिखेगा। इन दो दिनों में विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं तापमान भी 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा।विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button