ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
दिल्ली/NCR

एगुरुग्राम में 24 घंटे में कोरोना संक्रमित के मिले 517 नए मरीज, एक की मौत

बुधवार को कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मृत्यु हुई। यह इस महीने कोरोना से यह दूसरी मृत्यु है। इससे पहले छह अप्रैल को एक बुजुर्ग मरीज की मृत्यु हुई थी। 517 नए कोरोना मरीज मिले और 388 मरीज स्वस्थ हुए। संक्रमण दर 16.97 दर्ज की गई।

गुरुग्राम में अप्रैल के 19 दिनों में 5359 कोरोना संक्रमित मरीज मिले चुके हैं। वहीं जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2660 हो गई है। 26 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और अन्य सभी होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मार्च 2020 से अबतक 38,74,780 लोगों की कोरोना जांच कर चुका है। जिसमें 3,07,239 मरीज मिले हैं और 3,03,546 मरीज स्वस्थ हुए है।

1033 मरीज की मृत्यु हुई है। गुरुग्राम में सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर और जनवरी, फरवरी, मार्च समेत सात महीने में 3145 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और सात मरीजों की मृत्यु हुई थे। इस वर्ष एक जनवरी से 31 मार्च तक 678 मरीज मिले है।

पांच दिन में मिले मरीज :

15 अप्रैल – 523 – 15.82

16 अप्रैल – 562 – 18 .43

17 अप्रैल – 461 – 16.38

18 अप्रैल – 461 – 16.36

19 अप्रैल – 517 – 16.97

76 वर्षीय मरीज को दोनों कोरोनाराेधी टीके लग चुके थे और एक निजी अस्पताल में इलाज ले रहा था। बुधवार को उसकी मृत्यु हुई है। इस महीने अभी तक 5359 मरीज मिले हैं दो मरीजों की मृत्यु हुई है। कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। बचाव पर ध्यान रखे।

 

Related Articles

Back to top button