ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

चिदंबरम का बयान, तीसरी तिमाही में GDP विकास दर के नतीजे और बदतर होंगे

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि दूसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर 4.5 फीसदी रहने की पहले से थी, लेकिन तीसरे तिमाही के नतीजे और भयावह होंगे। पहले से ही सुस्ती झेल रही देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर दूसरी तिमाही में गिरकर 4.5 फीसदी पर आ गई, जो छह साल का निचला स्तर है। इसके अलावा, अक्टूबर महीने में 8 कोर सेक्टरों का इंडस्ट्रियल ग्रोथ -5.8 फीसदी रही है।

4.5 फीसदी रही आर्थिक वृद्धि दर
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी जीडीपी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर के दौरान स्थिर मूल्य (2011-12) पर जीडीपी 35.99 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 34.43 लाख करोड़ रुपए थी। इसी तरह दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 4.5 फीसदी रही।
PunjabKesari
वृद्धि दर में आएगी गिरावट
अपने परिवार की तरफ से पोस्ट किए गए ट्वीट में चिंदबरम ने कहा, ‘जैसा कि व्यापक रूप से भविष्यवाणी की गई थी, दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 4.5 फीसदी रही है। फिर भी सरकार कहती है ‘ऑल इज वेल’। तीसरी तिमाही में भी ग्रोथ रेट 4.5 फीसदी से अधिक नहीं होगी। साथ ही अन्य संभावनाएं भी बदतर हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button