ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
राजस्थान

चार दिन पहले अपहृत युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब

ढोलपुर। सदर थाना क्षेत्र से चार दिन पहले अपहृत एक युवती को पचगांव चौकी पुलिस ने बूंदी से डिटेन किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बूंदी जिले के डांबी कस्बे से डिटेन की गई युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

युवती को लेकर धौलपुर पहुंचे पचगांव चौकी प्रभारी एएसआई जानकी नंदन मीणा ने बताया कि 14 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया था। उसमें बताया गया था कि बसेड़ी इलाके का रहने वाला युवक काबिल उसकी पुत्री का अपहरण कर अपने साथ ले गया है। थाने में अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के साथ ही युवती की तलाश शुरू कर दी।

चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के चार दिन बाद पुलिस को युवती के बूंदी जिले में होने के इनपुट मिले। जिस सूचना पर गुरुवार को बूंदी पहुंची धौलपुर पुलिस ने डांबी कस्बे से अपहृत हुई युवती को डिटेन कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस युवती को लेकर धौलपुर आ गई। युवती को डिटेन करने के बाद शुक्रवार को उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने दिखाई मामले में तत्परता

परिजनों ने युवती के अपहरण का नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। चौकी प्रभारी ने बताया युवती को दस्तयाब करने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई। साइबर सेल की मदद से सटीक लोकेशन प्राप्त होने पर युवती को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर लिया है। उन्होंने बताया आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संबंधित ठिकानों पर रवाना की है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button