ब्रेकिंग
Bihar CBI Guidelines: बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले ... CPL 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगाता... Hanuman Ansh Vs Toxic: 'मिर्जापुर' के तूफान में भी डटी 'हनुमान अंश', 29वें दिन कमाए 10 करोड़; यश की ... Nepal Flood Tragedy: नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 275 भारतीय अब भी लापता; MEA ने दी राहत-बचाव की ... SGB निवेशकों को RBI का बड़ा तोहफा: 2021-22 सीरीज VI के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का ऐलान Phone Charging Tips: क्या फोन को केवल 80% तक ही चार्ज करना चाहिए? जानिए 20-80% बैटरी रूल का पूरा सच Krishna Janmashtami Celebrations: मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:... Sea Buckthorn Nutrition: स्किन चमकाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए क्यों 'वंडर बेरी' कहला... Monsoon Alert 2026: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के आसार, पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश... Prayagraj Photographer Murder Case: प्रयागराज में दोस्त ने ही की फोटोग्राफर आलोक की हत्या, नीले बैग ...
देश

बुरका और हेलमेट पहनकर गहने की शॉप में घुसे बदमाश, चाकू से किया दुकानदार पर हमला

तेलंगाना के हैदराबाद में सोने की दुकान में कस्टमर बनकर दो युवक आए और दुकान में बैठे शख्स पर चाकू से हमला कर दिया. हैरान करने वाली बात है कि बदमाशों में से एक ने बुर्का पहन रखा था और दूसरे ने हेलमेट, जिस कारण दुकान में बैठे शख्स को एहसास भी नहीं हुआ कि दुकान में लूटपाट करने के लिए बदमाश घुस रहे हैं.

दोनों बदमाश अचानक से आम ग्राहकों की तरह दुकान में घुसे और चाकू से दुकानदार पर हमला करने की कोशिश की, दुकानदार ने उसे पकड़ना चाहा, लेकिन वह दोनों मौके से फरार हो गए. यह घटना मेडचल शहर में हुई. पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. और दोनों की तलाश कर रही है.

दिन-दहाड़े किया हमला

हर दिन की तरह गहने की दुकान में लोग आकर अपनी शॉपिंग करने के लिए आते थे. उसी तरह हैदराबाद के मेडचल में सोने-चांदी के गहने बेचने वाली दुकान में दिन दहाड़े दो बदमाश लूट-पाट के इरादे से दुकान में घुसे. दुकान में शेषाराम ने सोचा कि ये कोई ग्राहक हैं, जो कुछ सामान लेने के लिए आए होंगे.

मगर उसके देखते ही देखते उनमें से एक ने चाकू निकाला और शेषाराम पर हमला करने की कोशिश की. बदमाशों ने ऐसा सब करने के बीच में दुकान का दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया, ताकि शेषाराम बाहर न निकल पाए. शेषाराम ने दुकान में रहते हुए ही बदमाशों का विरोध किया. दुकान के अंदर ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ऐसे में बचते हुए शेषाराम ने बदमाशों को पकड़ने में अपनी जान लगाई, लेकिन मौका पाकर दोनों बदमाश वहां से भाग गए. दोनों बदमाशों ने दुकान से कुछ पैसे और लिए और चलते बने. शेषाराम को अपनी जान बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल, शेषाराम का हॉस्पिटल में इलाज जारी है और अब वह खतरे से बाहर है.

Related Articles

Back to top button