ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

मासूम बच्चियों को दिखाता था मोबाइल पर पोर्न 10 दिन से चल रही थी तलाश कारोबारियों ने पकड़ा और पीटा

 ग्वालियर। एक ऐसा सिरफिरा युवक पकड़ा गया है, जो मासूम बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। घरों के बाहर खेलने वाली मासूम बच्चियां इसके टारगेट पर रहती थी। कभी टाफी के बहाने तो कभी मोबाइल पर गेम खिलवाने के बहाने उन्हें अपने पास बुलाता था और यह अश्लील हरकत कर रहा था। दस दिन से दौलतगंज, पारख जी का बाड़ा और सराफा बाजार के आसपास इलाकों में रहने वाले लोग उसकी तलाश कर रहे थे। बीती रात वह फिर आया और जैसे ही पारख जी का बाड़ा पहुंचा तो लोगों की नजर उस पर पड़ गई उसे पकड़ लिया फिर जमकर पीटा। कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर उस पर एफआइआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने उस पर छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।

14 साल की बच्ची कुछ दिन पहले अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसे एक युवक ने अपने पास बुलाया। उसने बालिका को अपने मोबाइल में पोर्न वीडियो दिखा दी। बच्ची जब भागने लगी तो उसे धमकाया। बच्ची ने अपने घर जाकर मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद दो और बच्चियों ने अपने घर पर यही शिकायत की। तब पता लगा कि यह युवक कई दिनों से इलाके में आकर बच्चियों के साथ इस तरह की हरकत करता है। इस इलाके में अधिकांश कारोबारी रहते हैं। सभी ने इसे पकड़ने के लिए प्लानिंग की और इसके आने का इंतजार करने लगे। बीते रोज यह फिर बाजार में आया। रात करीब 10 बजे वह जैसे ही आया तो एक कारोबारी की नजर पड़ गई। उसे रोका तो वह भागने लगा। फिर उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे जमकर पीटा और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए आरोपित का नाम आरिर्फ खान उर्फ राशिद उर्फ पप्पू खान निवासी माधन नगर मोहल्ला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बच्चियों को मोबाइल पर पोर्न वीडियो दिखाकर उनके साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपित पकड़ा गया है। उस पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। पूछताछ की जा रही है।

दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी, कोतवाली

Related Articles

Back to top button