ब्रेकिंग
Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल
मध्यप्रदेश

सीधी प्रकरण में आरोपित का घर ढहाने की मांग पर बोले गृहमंत्री नरोत्तम कानून के हिसाब से चलेगा बुलडोजर

भोपाल। सीधी जिले के एक गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्‍त आदिवासी युवक पर भाजपा नेता द्वारा लघुशंका करने के मामले में सियायत गरमा रही है। कांग्रेस समेत कुछेक अन्‍य विपक्षी दलों ने इस प्रकरण में आरोपित के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। इस मामले में अब प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

बुधवार सुबह न्‍यूज एजेंसी एएनआइ के साथ बातचीत में गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि घटना जब सामने आई, तो तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपित (प्रवेश शुक्‍ला) को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह थाने में है। कानूनी कार्रवाई हुई, उस पर एनएसए लगेगा। कांग्रेस द्वारा आरोपित के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्‍तम ने कहा कि कांग्रेस के हिसाब से बुलडोज़र नहीं चलेगा। कानून के हिसाब से बुलडोज़र चलेगा। अतिक्रमण होगा तो बुलडोज़र चलेगा। जहां भी अतिक्रमण होता है वहां कानून अपना कार्य करता है।

नरसिंहपुर में एक महिला को कार के बोनट पर घुमाने के मामले को लेकर नरोत्‍तम ने कहा कि वहां तीन जवानों को निलंबित कर दिया गया है। गुना में भी अतिक्रमण का विषय आया था, वहां पर भी पांच आरोपितों के खिलाफ बुलडोजर चलेगा।

Related Articles

Back to top button