ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

हैदराबाद: मृत महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन, लोगों ने बंद किया राजमार्ग

हैदराबाद। हैदराबाद के शादनगर इलाके के पास गुरुवार को एक 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का जला हुआ शव मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। महिला को न्याय दिलाने के लिए हैदराबाद में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। विरोध प्रदर्शन में सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हैं। लोगों ने हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग को बंद कर दिया है।

शनिवार को महिला डॉक्टर के परिवार वालों से मिलने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पहुंची है। साथ ही तेलंगाना के राज्यपाल डॉ तमिलिसाई साउंडराजन ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वहीं, आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं, शादनगर बार एसोसिएशन ने महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और हत्या में शामिल चार आरोपियों को किसी भी तरह का कानूनी समर्थन नहीं देने का फैसला किया है। वहीं, दूसरी ओर शादनगर पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मिली एक और महिला का शव

इसी बीच, 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का जला हुआ शव मिलने के एक दिन बाद, पुलिस ने उसी इलाके में इसी तरह की परिस्थितियों में एक और महिला को मृत पाया। समाचार एजेंसी एएनआई ने साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जननगर के हवाले से बताया, ‘शव शमशाबाद के बाहरी इलाके में एक खुले इलाके में पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल में ले जाया जा रहा है, और मामला दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि, दूसरी महिला का शव पहली महिला डॉक्टर का शव जिस जगह पाया गया था, उसी स्थान से थोड़ी दूर मिला है। पुलिस ने यह पुष्टि नहीं कर सकी कि क्या दोनों घटनाएं जुड़ी हैं। पहली घटना सामने आने के बाद से ही पूरा देश सदमे में है। घटना के बाद हैदराबाद सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए सब कुछ किया जा रहा है। पुलिस को शक है कि हत्या करने से पहले पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया था। पशु चिकित्सक बुधवार रात उस वक्त लापता हो गई थी जिस वक्त वह काम से घर लौट रही थी। जांच में पता चला कि वापस जाते समय, वह शमशाबाद टोल बूथ पर रुकी थी, उसने अपनी स्कूटी वहां खड़ी की और एक त्वचा विशेषज्ञ से मिलने के लिए कैब ली। लगभग 9 बजे टोल पर वापस लौटने पर उसने देखा की उसकी स्कूटी पंचर हो गई है।

आखिरी बार बहन को किया था फोन

पेशे से पशु डॉक्टर ने अपनी बहन को आखिरी बार बुधवार रात 9:15 बजे फोन किया था। कॉल की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग से लगता है कि किसी ने उसे फ्लैट टायर ठीक करवाने की पेशकश की थी, और उसे डर लग रहा था क्योंकि उसके पास कुछ ट्रक चालक संदिग्ध तरीके से व्यवहार कर रहे थे। उसके बाद से ही महिला का फोन बंद आने लगा था।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी

हैदराबाद पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम नवीन कुमार, शिवा, मोहम्मद पाशा, और चेन्नाकेशवुलु है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button