दबंग 3 का वीडियो सांग आने से पहले ऑडियो वायरल, यहां सुनिये मुन्ना बदनाम हुआ सांग

नई दिल्ली। Salman Khan Movie Dabangg 3 Song Munna Badnaam Hua : सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का नया वीडियो सांग रिलीज होने से पहले उसका ऑडियो फॉरमेट वायरल हो गया। सलमान खान की दबंग फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के साथ मुख्य रोल में नजर आ रही हैं।
सलमान खान की मोस्टअवेटेड फिल्म दबंग 3 का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का वीडियो सांग मुन्ना बदनाम हुआ रिलीज होने से पहले इसका ऑडियो वायरल हो गया है। फैंस इसे लगातार सुने जा रहे हैं।
टी सीरीज के यूट्यूब हैंडल से शेयर किए गए इस ऑडियो सांग को फैंस का खूब प्यार हासिल हो रहा है। इसे अब तक 90 लाख से ज्यादा लोग देख और सुन चुके हैं। वहीं, इस गाने का वीडियो फॉमेर्ट 30 नवंबर को शाम 6:30 बजे के बाद ऑफिशियली रिलीज किया जाएगा।
इस गाने को कमाल खान, ममता शर्मा और बादशाह ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसे लिखा दानिश साबरी ने लिखा है। वहीं गाने का शानदार म्यूजिक साजिद वाजिद ने कंपोज किया है। यह सांग 4 मिनट से ज्यादा अवधि का है।
Taiiyyar ho jao saal ke sabse zabardast event k liye, live! Aate hain… #MunnaBadnaamHuaOutToday@arbaazSkhan @sonakshisinha @saieemmanjrekar @Warina_Hussain @PDdancing @KicchaSudeep @nikhil_dwivedi @SajidMusicKhan @wajidkhan7 @Its_Badshah @imKamaalKhan @mamtamuzik







