ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
देश

कर्नाटक चुनाव में अ‎मित शाह ‎लिंगायत के चेहरे को आगे करने के ‎लिए तैयार नहीं

बेंगलुरु । कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरशोर से शुरू हो गया है। राज्य में सबसे ज्यादा चर्चा लिंगायत समुदाय को लेकर हो रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस समुदाय को रिझाने में कसर नहीं छोड़ रही हैं। चर्चा यह भी थी कि भाजपा इस बार लिंगायत समुदाय के ही किसी नेता को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बना सकती है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह इस बात पर राजी नहीं हैं। उन्हें लगता है कि अगर लिंगायत समुदाय के चेहरे को आगे किया गया तो गैरलिंगायत समुदाय एकजुट हो जाएंगे और भाजपा के खिलाफ खड़े हो सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रहे जगदीश शेट्टार के पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाने के बाद कांग्रेस ने हमला तेज कर दिया था। कांग्रेस यह जताने की कोशिश कर रही है कि भाजपा लिंगायत विरोधी है। इसी के खिलाफ डैमेज कंट्रोल के लिए लिंगायत सीएम वाली थ्योरी सामने आई थी। हाल ही में बेंगलुरु में अमित शाह ने कहा ‎कि जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सवादी जैसे लोग भाजपा को बहुमत से 15-20 सीटें ज्यादा पाने से रोक नहीं पाएंगे। बता दें कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं। इस हिसाब से बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 है।
भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा ‎कि कुछ लिंगायत नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद डैमेज को कम करने के लिए हमने यह सलाह दी थी कि लिंगायत चेहरे को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे किया जाए। हालांकि अमित शाह ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा कि इससे गैर लिंगायत वोट मिलने मुश्किल हो जाएंगे। शाह ने राज्य की भाजपा यूनिट से डबल इंजिन की सरकार और विकास, आरक्षण के मुद्दे को आगे रखने की सलाह दी है। इसके अलावा कहा गया है कि 30 अप्रैल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जगहों पर रैलियां करेंगे। इसके अलावा अमित शाह भी 29 अप्रैल के बाद चुनाव प्रचार में उतरेंगे। अमित शाह ने कर्नाटक के देवनाहल्ली में रैली की और इसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों के साथ देर रात तक बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री बोम्मई, वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक में भाजा के इनचार्ज अरुण सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और अन्नामलाई, शोभा करांदलाजे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अमित शाह ने कहा कि शेट्टार, सवादी और आयानुर मंजुनाथ के खिलाफ अभियान शुरू किया जाए और उनकी धोखेबाजी को जनता के सामने रखा जाए। शेट्टार का दावा है कि भाजपा ने जिस तरह का व्यवहार बीएस येदियुरप्पा के साथ किया है, लिंगायत समुदाय उस पर कभी भरोसा नहीं करेगा।

Related Articles

Back to top button