ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
मध्यप्रदेश

और महंगा हुआ पुरानी बाइक कार खरीदना- बेचना

भोपाल ।  पुराना वाहन खरीदना- बेचना अब और महंगा हो गया है। सरकार ने इस पर एक और टैक्स लगा दिया है। इसके अलावा बगैर पीयूसी सार्टिफिकेट अब री-रजिस्ट्रेशन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आठ साल पुराने वाहनों को खरीदने बेचने और 15 साल पुराने वाहनों को री रजिस्ट्रेशन कराने पर अब आपको ग्रीन टैक्स की राशि जमा करानी होगी। केवल 10 फीसदी राशि जमा कर अपना वाहन कंडम घोषित करवा कर नए वाहन पर छूट प्राप्त कर सकेंगे।
दोपहिया वाहनों पर 500 रुपए, चार पहिया पर 1000 से 1500 रूपए ग्रीन टैक्स के दायरे में उन वाहनों को लाया गया है, जो 8 साल पुराने है। इन वाहनों को जब आप खरीदेंगे या बेचेंगे तो आपको ग्रीन टैक्स देना होगा। दोपहिया वाहनों पर 500 रुपए, जबकि चार पहिया पर 1000 से 1500 टैक्स लगता है। 15 साल पुराने वाहनों पर 6 हजार टैक्स लगेगा।
अब परिवहन विभाग के ऑनलाइन खाते में वाहन पर होने वाली गणना के हिसाब से जमा करानी होगी ये राशि ,इसके अलावा बगैर पीयूसी सर्टिफिकेट अब री-रजिस्ट्रेशन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अब परिवहन विभाग के ऑनलाइन खाते में वाहन पर होने वाली गणना के हिसाब से ये राशि जमा करानी होगी। पुराने टैक्स पर 90 प्रतिशत छूट, केवल 10 फीसदी राशि जमा कर अपना वाहन कंडम घोषित करवा कर नए वाहन पर छूट- यदि आप 31 मार्च 2024 तक अपना बरसों पुराना वाहन कंडम घोषित कराने के लिए लाते हैं तो इस पर बकाया ट्रांसपोर्ट टैक्स एवं पेनाल्टी का 90 फ़ीसदी हिस्सा माफ कर दिया जाएगा। इस प्रकार केवल 10 फीसदी राशि जमा कर अपना वाहन कंडम घोषित करवा कर नए वाहन पर छूट प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button