ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
विदेश

दो देश दो चेहरेः लंदन ब्रिज हमले में ऑपरेशन लीड करने वाला हीरो है भारतीय अफसर

लंदनः ब्रिटेन में लंदन ब्रिज पर हुए आंतकी हमले में दो एशियाई पड़ोसी देशों के चेहरे दुनिया के सामने आ गए हैं और ये देश हैं भारत औऱ पाकिस्तान। पुलिस ने जिस आतंकी उस्मान खान को मार गिराया है वो पाकिस्तानी मूल का ब्रिटिश नागरिक है। इसी हमले का दूसरा पक्ष ये है भी कि ब्रिटिश पुलिस की जिस टीम पर इस आतंकी हमले से निपटने का जिम्मा था उसके चीफ भारतीय मूल के जांबाज पुलिस अधिकारी नील बासू थे यानि दो देश, दो चेहरे…।

नील बासू ब्रिटेन में आतंकवादी दस्ते के खिलाफ ऑपरेशन के लिए बनाई गई टीम के चीफ हैं। नील बासू स्कॉटलैंड यार्ड के काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख हैं और उन्हें अस्सिटेंट कमिश्नर का पद मिला हुआ है। ब्रिटेन की पुलिस को स्कॉटलैंड यार्ड कहा जाता है।ब्रिटेन में 2019 के सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों की सूची में मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आतंकवाद-निरोधक प्रमुख नील बासू को शामिल किया गया था।

नील बासू ने कहा कि पुलिस को लगभग 13.58 मिनट दोपहर में लंदन ब्रिज पर हमले की सूचना मिली।तत्काल वहां कई सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गईं, इनमें इमरजेंसी सर्विसेज, लंदन पुलिस के अधिकारी और मेट्रोपोलिटन अधिकारी शामिल थे। उधर, हमलावर उस्मान खान पाकिस्तानी मूल का नागरिक है, उसने अपना बचपन पाकिस्तान में बिताया था, जहां वो अपनी मां के साथ रहता था।

उस्मान खान आतंकवाद के एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका था, इस वक्त वह पैरोल पर बाहर था। उस्मान खान जनवरी 2012 में इंग्लैंड के आतंकवाद अधिनियम 2006 के तहत आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया गया था। उस पर लंदन स्टॉक एक्सचेंज को उड़ाने की कोशिश का दोष सिद्ध हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button