ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
मनोरंजन

80 साल की उम्र में डिंपल की मां का निधन, हिंदुजा हॉस्पिटल में दिखे अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का  निधन हो गया है। उन्होंने 80 की उम्र में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। डिंपल की मां बीते कुछ दिनों पहले ही सांस में तकलीफ होने के कारण मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। इसके साथ ही उन्हें और भी कई दिक्कतें थीं जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

बता दें कि हाल ही में डिम्पल कापड़िया की बेटी ट्विंकल और अक्षय कुमार और अन्य रिश्तेदारों को कई दफा हिंदूजा अस्पताल के बाहर देखा गया था।

ऐसे में खुद डिम्पल कापड़िया के गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। जिसके बाद खुद डिम्पल ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं।

कुछ दिन पहले ही बेट्टी दामाद अक्षय कुमार नातिन ट्विंकल खन्ना और नितारा के साथ एक मल्टीप्लेक्स के बाहर नजर आई थीं। हाल ही बेट्टी ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button