ब्रेकिंग
Cyber Crime Strike: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 'म्यूल अकाउंट' ऑपरेट करने वाले 16 साइबर ठग गिरफ्तार; ... Chhattisgarh Politics: धान खरीदी पर रार! भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय को घेरा, दागे तीखे सवाल; पूछ... Crime News: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म और वीडियो बनाया, कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को ... Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किय... Ratlam News: रतलाम में BJP पार्षद के साथ बड़ा खेल, सरकारी मुआवजे के 42 लाख रुपये दूसरे किसान के खाते... Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान... Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; ...
राजस्थान

बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, 2 ट्रेलरों की टक्कर में 3 लोग जिंदा, एक की हालत गंभीर

बाड़मेर के बालोतरा में मेगा हाईवे पर आलपुरा गांव सरहद के पास दो ट्रेलरों की बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों ट्रेलरों में आग लग गई।  ट्रेलर्स में भिड़ंत की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ट्रेलरों में ड्राइवर समेत चार लोग थे। इसमें सेतीन लोग ज़िन्दा जल गए, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। हादसा सोमवार सुबह लगभग चार बजे के करीब हुआ।

पुलिस के अनुसार एक ट्रेलर बीकानेर से मिट्टी भर सांचोर की तरफ जा रहा था। दूसरे ट्रेलर में टाइल्स भरी हुई थीं। मेगा हाईवे गुड़ामालानी आदूराम पेट्रोल पंप के पास आलपुरा सरहद के पास सुबह करीब चार बजे दोनों ट्रेलरों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। कुछ ही मिनट में दोनों ट्रेलरों में भयंकर आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। दोनों ट्रेलरों में ड्राइवर समेत 4 लोग थे। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई। वहीं, आरजीटी से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। तब दोनों ट्रेलर 80 फीसदी से ज्यादा जल चुके थे।

टाइल्स भरे ट्रेलर में प्रदीप (23 साल) पुत्र रामचंद्र निवासी धरनोक नोखा बीकानेर और लक्ष्मणराम पुत्र भारमल निवासी धरनोक नोखा बीकानेर थे। इसमें प्रदीप जिंदा जल गया। वहीं, लक्ष्मणराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद सांचोर रेफर कर दिया गया। वहीं, मिट्टी से भरे ट्रेलर में मोहम्मद हासफ शरीफ पुत्र समू खान निवासी जझू बीकानेर था। जो जिंदा जल गए। वहीं, एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

 

Related Articles

Back to top button