ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
देश

अहमदाबाद में खूनी संघर्ष: एबीवीपी और एनएसयूआई के 25 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज

अहमदाबाद में दो छात्र संघों के बीच झड़प की घटना के एक दिन बाद बुधवार को अहमदाबाद पुलिस ने एबीवीपी और एनएसयूआई के 25 सदस्यों के खिलाफ दंगा भड़काने और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। झड़प में दोनों ओर से चार कार्यकर्ता घायल हो गए थे। एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्राथमिकी में गुजरात भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के अध्यक्ष रित्विज पटेल और भाजपा की प्रदेश इकाई के सचिव प्रदीप सिंह वाघेला के नाम शामिल नहीं करना चाहती है।

कांग्रेस की छात्र शाखा ने दावा किया कि दिल्ली में जेएनयू परिसर में रविवार की हिंसा के विरोध में मंगलवार के प्रदर्शन के दौरान जब पालडी इलाके में एबीवीपी कार्यालय के बाहर एनएसयूआई के महासचिव निखिल सवानी को पीटा जा रहा था तब पटेल और वाघेला दोनों वहां मौजूद थे। झड़प में सवानी समेत चार लोग घायल हो गए थे। पालडी पुलिस थाना के इंस्पेक्टर बी एस रबारी ने की ओर से दायर शिकायत के आधार पर एबीवीपी और एनएसयूआई के 25 अज्ञात सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147 (दंगा), 143 (गैरकानूनी रूप से जमा होने), 323 और 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती सवानी ने अपनी शिकायत की प्रति पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। एनएसयूआई के महासचिव भाविक सोलंकी ने कहा कि सवानी ने रित्विज पटेल और प्रदीपसिंह वाघेला के नाम दिए थे लेकिन पुलिस प्राथमिकी में किसी का नाम नहीं देने के लिए हमें मनाने की कोशिश कर रही है। प्राथमिकी में जब तक वाघेला और पटेल के नाम शामिल नहीं किए जाते तब तक सवानी उस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि प्राथमिकी में दोनों भाजपा नेताओं के नाम शामिल किए जाने की एनएसयूआई की मांग पर पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल अहमदाबाद पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया से दिन के आखिर में मुलाकात करेगा। इस बीच एबीवीपी ने कहा कि वे भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button