ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में 200 किलो कोकीन फिर मिली, एक हफ्ते में जब्त किया गया 7000 करोड़ रुपये का ड्रग्स

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है. दिल्ली में एक सप्ताह में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कोकीन जब्त की गई है. गुरुवार को स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी के रमेश नगर में एक ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. यहां से 2,000 करोड़ रुपये की 200 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई है. हालांकि आरोपी लंदन भाग गया, लेकिन पुलिस ने ड्रग्स जब्त कर ली.

यह कोकीन एक शॉपनुमा गोदाम में रखी गई थी, जो बंद थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोदाम का ताला तोड़कर सेल ने यह बरामदगी की है. यह बरामदगी 6/54 रमेश नगर इलाके से हुई है. अभी ऑपरेशन जारी है. एक शख्स के बारे में पता चला है. उसकी तलाश जारी है.

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा का ड्र्ग्स जब्त किया था. बरामद ड्रग्स में 562 किलो कोकीन और 40 किलो थाईलैंड का मेरवाना ड्रग्स थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी.

दिल्ली पुलिस ने फिर जब्त की कोकीन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जीपीएस के जरिए ड्रग सप्लायर को ट्रैक किया और पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर में उसे पकड़ लिया. यह उसी गिरोह का हिस्सा है, जिसके यहां से दिल्ली पुलिस ने 5,000 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की थी.

पुलिस ने एक सप्ताह में 762 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की थी, जिसकी कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये से अधिक थी. यह देश में सबसे बड़ी ड्रग खेप थी. दक्षिणी दिल्ली में छापेमारी के बाद ड्रग खेप के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

स्पेशल सेल के पुलिसकर्मियों ने पंजाब के अमृतसर में एयरपोर्ट से जितेन्द्र पाल सिंह उर्फ ​​जस्सी को गिरफ्तार किया था, जो यूनाइटेड किंगडम भागने की कोशिश कर रहा था. उससे पूछताछ में पता चला था कि वहां से संगठित अपराध और इस देश में अवैध ड्रग्स की तस्करी करने वाले अखिल भारतीय नेटवर्क के बीच संबंध है.

ड्रग्स के इंटरनेशनल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस के अनुसार, कोकीन की इस बड़ी खेप के पीछे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का हाथ है. पुलिस को जितेन्द्र पाल सिंह के भागने की कोशिश के बारे में पता चला था. वह पिछले 17 सालों से ब्रिटेन में ‘स्थायी निवासी’ के तौर पर रह रहा है. उसके खिलाफ पहले ही एलओसी या लुकआउट सर्कुलर जारी किया था.

अधिकारियों का मानना ​​है कि यह विशेष ड्रग गिरोह भारत में दिल्ली और मुंबई से संचालित होता है और इसका दुबई से भी संबंध हैं. दिल्ली पुलिस द्वारा संदिग्धों से पूछताछ के दौरान एक भारतीय नागरिक वीरेंद्र बसोया का नाम सामने आया है. अब पश्चिम एशियाई देश में रहता है.

राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में मादक पदार्थ की बरामदगी पिछले रविवार को दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद हुई थी. जिनके पास से 400 ग्राम हेरोइन और 160 ग्राम कोकीन बरामद की गई थी. वह संघीय गणराज्य लाइबेरिया का नागरिक था, जो दुबई से दिल्ली आया था. उसे एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया था.

Related Articles

Back to top button