ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
खेल

दो हार के बाद जीत को बेताब राजस्थान से बदला लेने उतरेंगे चेन्नई सुपरकिंग्स

लगातार दो हार के बाद राजस्थान रॉयल्स आईपीएल-16 में गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उतरेगी। अपने मैदान और घरेलू दर्शकों के बीच रॉयल्स के लिए चुनौती आसान नहीं है। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स लगातार तीन दर्ज कर चुकी है और एक जीत के साथ टीम प्लेऑफ के लिए अपने दावे को मजबूत करना चाहेगी। चेन्नई के शीर्ष क्रम में ऋतुराज गायकवाड़, डेवन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल तो यह मुकाबला चेन्नई के बल्लेबाजों और रॉयल्स के विश्व स्तरीय स्पिनरों के बीच है। कॉन्वे इस सीजन में सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने सात मैचों में 314 रन बनाए हैं। इसके अलावा कोलकाता के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए थे। वह पांच मैचों में 209 रन बना चुके हैं। वह 199.04 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।

पिछली टक्कर में जीता था राजस्थान

राजस्थान के लिए यह बात थोड़ी राहत वाली हो सकती है कि इस सीजन में दोनों टीमों के बीच हुई पिछली भिड़ंत में उसे जीत मिली थी। हालांकि चेन्नई ने कप्तान धोनी के अंतिम ओवरों में बेहतरीन प्रयास के साथ कड़ी टक्कर दी थी पर अपने घरेलू दर्शकों के बीच सुपरकिंग्स को तीन रन से हार का सामना करना पड़ा था। रविवार को चेन्नई ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सीजन की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की थी। उसके दस अंक हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में जीत से वह अपनी दावेदारी को मजबूत करेगी।

चार बार की चैंपियन चेन्नई का दावा राजस्थान के खिलाफ मजबूत नजर आ रहा है। पिछली बार फाइनल में पहुंचने वाली राजस्थान दो हार के बाद जल्द से जल्द जीत की राह पर लौटना चाहती है। रॉयल्स को अगर अच्छा प्रदर्शन करना है तो उसके बल्लेबाजों जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन को बल्ले से योगदान देना होगा। पिच धीमे गेंदबाजों को मदद करेगी और ऐसे में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल बेहतर कर सकते हैं। ये भी हो सकता है कि राजस्थान टीम के घरेलू दर्शक चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के समर्थन में पीली जर्सी पहनकर आ जाएं, चंूकि माना जा रहा है कि धोनी का यह अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है। कोलकाता के ईडन गार्डन में भी ऐसा हुआ था और धोनी ने कहा भी था कि दर्शक पीली जर्सी में मुझे विदाई देने आए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपरकिंग्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा एडम जम्पा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, आकाश सिंह।

 

Related Articles

Back to top button