ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

तेजस्वी लालू के बेटे नहीं होते, तब देश में कहीं नौकरी मिलती क्या : प्रशांत किशोर 

पटना । चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की यात्रा कर रहे हैं। बिहार में वह जबरदस्त तरीके से नीतीश और उनकी सरकार पर हमलावर दिख रहे है। इस बीच फिर से पीके ने नीतिश सरकार और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बहुत लोग यह बात कहते हैं कि आप तेजस्वी के 10 लाख नौकरी की बात कर रहे हैं, मोदी की बात नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि अगर मैं भी आपसे कहूं कि मैं आपको नौकरी दूंगा और जब तक उसका पूरा कार्यक्रम नहीं बताऊंगा, तब इसका मतलब यहीं होगा कि मैं भी आपको ठगूंगा। लेकिन यहां लोगों को वह सवाल ही नहीं करना है।
साथ ही पीके ने कहा कि कोई आकर कहता है कि मैं 10 लाख नौकरी दे दूंगा। तेजस्वी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था। पहले कैबिनेट में 10 लाख नौकरी दे दूंगा। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि अब आप बंगाल और उत्तर प्रदेश घूम रहे हैं। यह बताइए कैबिनेट की बैठक हो रही है या नहीं हो रही है। अगस्त से आप कैबिनेट में बैठे हुए हैं। आप ट्वीट करते हैं। पत्रकारों से बात करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले कैबिनेट के बजाय 100 कैबिनेट हो गया होगा लेकिन नौकरी क्यों नहीं दी जा रही है? अगर आप नौकरी नहीं दे पा रहे हैं, तब माफी मांगे कि मैंने झूठ बोला था। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग जानते हैं कि उनका जीवन बीत जाएगा, लेकिन वह नौकरी नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो आदमी खुद लालू यादव का लड़का ना हो तब उन्हें खुद नौकरी ना मिले, वह दूसरे को क्या नौकरी देगा। उन्होंने सवाल किया कि अगर तेजस्वी लालू यादव के बेटे ना हो, तब उन्हें देश में कौन सी नौकरी मिल जाएगी?
बता दें कि पीके लगातार तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल खड़े करते रहते हैं। वहीं, नीतीश कुमार के बंगाल और उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर भी प्रशांत किशोर से सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर ज्यादा नहीं बोलूंगा। लेकिन उन्होंने एक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि 2019 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से चंद्रबाबू नायडू। वह भी ऐसी भूमिका में थे, जैसी भूमिका में नीतीश कुमार आने का प्रयास कर रहे हैं। नीतीश कुमार के तब 42 को एमएलए हैं और लंगड़ी सरकार हैं। लेकिन चंद्रबाबू नायडू बहुमत की सरकार चला रहे थे और यही भूमिका नायडू निभा रहे थे। लेकिन नतीजा क्या हुआ, सभी को पता है। आंध्र में भी उनके विधायकों और सांसदों की संख्या कम हो गई।

Related Articles

Back to top button