ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे परहुआ हादसा, आपस में टकराईं सात गाड़ियां

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर सात से आठ गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह हादसा खोपोली निकास के पास हुआ है।यह दुर्घटना एक्सप्रेस-वे के मुंबई जाने वाली लेन पर खोपोली निकास के पास हुई है, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर गाड़ियों को रोक दिया गया है।

हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिसके बाद उसके पीछे चल रही सभी गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया और वो आपस में टकरा गईं। पुलिस इस बात की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि आखिर उस कार के चालक ने एक्सप्रेस-वे के बीचो-बीच ब्रेक क्यों लगाया था।

 

Related Articles

Back to top button