ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

BJP के सत्ता से जाते ही पंकजा मुंडे ने दिए बगावत के संकेत, बोली-जल्द लूंगी बड़ा फैसला

मुंबईः महाराष्ट्र में भाजपा के सत्ता से जाते ही पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ बगावत के सुर उठने लगे हैं। पार्टी नेता पंकजा मुंडे ने अपनी फेसबुक पर शक्ति प्रदर्शन के संकेत दिए हैं। पंकजा ने पिता गोपीनाथ मुंडे की बरसी पर 12 दिसंबर को समर्थकों की बैठक बुलाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे आठ-दस दिनों में कोई बड़ा फैसला लेंगी। पंकजा ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि महाराष्ट्र चुनाव में मिली हार के बाद समर्थकों के कई फोन और मैसेज आए व मिलने का आग्रह भी किया गया लेकिन राजनीतिक स्थिति ऐसी रही कि समर्थकों से मिलना नहीं हो सका लेकिन अब समय आ गया है कि बदले राजनीतिक परिदृश्य में भावी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाना जरूरी है।

अगले आठ-दस दिनों में तय करूंगी कि आगे क्या कररना है और मुझे किस रास्ते पर चलना है। पंकजा ने कहा कि मुझे बहुत कुछ बोलना है और उम्मीद है कि मेरे ‘जवान’ रैली में जरूर पहुंचेंगे और मेरी बात सुनेंगे। बता दें कि फडणवीस सरकार में पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे अपने गढ़ परली से चुनाव हार गई। पंकजा को उनके ही भाई धनंजय मुंडे से मात मिली है। धनंजय मुंडे फिलहाल उद्धव सरकार के साथ हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष धनंजय मुंडे ने अपनी बहन को लगभग 30000 वोटों से शिकस्त दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button