ब्रेकिंग
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,...
महाराष्ट्र

पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, अजीवन करावास की मिली सजा

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। ठाणे की अदालत ने 48 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि मामले में अनावश्यक या अनुचित सहानुभूति दिखाने की जरूरत नहीं है।

बीस हजार रुपये का लगा जुर्माना

अदालत ने 11 अप्रैल को अपने आदेश में कहा, “ऐसे मामले आजकल बढ़ रहे हैं और इससे निपटने के लिए सजा के एक निवारक सिद्धांत का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।” यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे पीआर अष्टुरकर ने कहा, “आरोपी को आजीवन कठोर कारावास की सजा दी जाती है, जिसका मतलब है कि उसके शेष प्राकृतिक जीवन के लिए कारावास होगा।” न्यायाधीश ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

2011 में चार से पांच बार किया दुष्कर्म

दरअसल यह पूरा मामला ठाणे जिले के कल्याण शहर के अंबिवली का है। अंबिवली में रहने वाले आरोपी की पत्नी की मृत्यु हो गई थी और उस समय उसकी बेटी केवल दो साल की थी। उसके बाद, वह अपनी बेटी और बेटे के साथ पड़ोस के मुंबई में चले गए थे। आरोपी ने 2011 के आसपास अपनी बेटी के साथ 4 से 5 साल की उम्र में बार-बार दुष्कर्म किया। उसने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके भाई को छोड़ देगा। इस वजह से वह इसे सहती रही, लेकिन नवंबर 2016 में पीड़िता ने इस बात का खुलासा कर दिया।

2016 में पुलिस में शिकायत कराई दर्ज

लड़की ने नवंबर 2016 में अपराध के बारे में पुलिस को सूचित किया उस समय वह केवल 10 साल की थी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोजक ने पीड़िता समेत आठ गवाहों का परीक्षण कराया। वहीं, अब अदालत ने आरोपी पिता को उम्रकैद की सजा सुना दी है और बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Related Articles

Back to top button