ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

गैंग बनाकर फर्जी दस्तावेज से वाहनों को अवैध रूप से बैरियर से पास कराने वाले आरोपित गिरफ्तार

बड़वानी ।    पुलिस ने गैंग बनाकर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अवैध रूप से आरटीओ बैरियर से वाहनों को पास कराने वाले नौ आरोपितों को पकड़ा है। आरोपित लंबे समय से संगठित होकर अपराध कर रहे थे। बड़वानी पुलिस ने चार टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। गैंग के सरगना मोहम्मद हुसैन तथा सद्दाम अंसारी सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि लंबे समय से सूचनाएं प्राप्त हो रही थी बड़वानी में एक संगठित गिरोह सक्रिय है जो कि कूट रचित दस्तावेज तैयार करता है। इसके जरिये वाहनों को बैरियर से पास करवाता है।

इस पर पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाने के लिए निर्देशित किया गया। चार टीमें बनाई गई। एक टीम डीएसपी अजाक कुंदन मंडलोई के नेतृत्व में, दूसरी टीम एसडीओपी सेंधवा कमल चौहान के नेतृत्व में, तीसरी टीम टीआई सेंधवा ग्रामीण अनोख सिंधिया के नेतृत्व में एवं चौथी टीम थाना प्रभारी नागलवाड़ी सोनल सिसोदिया के नेतृत्व बनाई गई। चारों टीमों ने 48 घंटे के अंदर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

लैपटाप, प्रिंटर व अन्य सामान जब्त

पुलिस ने पूरे गिरोह को पकड़ा और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, लैपटाप, प्रिंटर जब्त किए। थाना नागलवाड़ी पर केस दर्ज अनुसंधान में लिया गया। आरोपितों के बैंक खातों एवं संगठित अपराध में सृजित अवैध संपत्ति की जानकारी ली जा रही है।

ऐसे देते थे घटना को अंजाम

गैंग के सरगना आरोपित मोहम्मद हुसैन और सद्दाम अंसारी ट्रक वालों से संपर्क करते थे कि किन-किन ट्रक वालों के पास दस्तावेज नहीं हैं। उनकी लिस्ट बनाकर टीम नंबर-दो को देते और वह लैपटाप और फोन की मदद से उनके कूट रचित दस्तावेज बनाती थी। टीम नंबर तीन दस्तावेज तैयार करके ट्रक वालों को देती थी। टीम नंबर चार इन दस्तावेजों के आधार पर ट्रक बैरियर से पास हो जाते तो वह बैरियर की दूसरी तरफ इन ट्रक ड्रायवरों से पैसा वसूलती थी। इन गतिविधियों को संचालित करने के लिए इस गिरोह ने बैरियर के डाकू नामक वाट्सएप ग्रुप बनाया था।

इन आरोपितों को किया गिरफ्तार

सद्दाम अंसारी पुत्र खाल‍िद अंसारी मुसलमान निवासी मोतीबाग सेंधवा, वसीम पुत्र निजाम भुट्टो निवासी बालसमुद, अजय पुत्र जगन्नाथ राठौड़ निवासी झंडा चौक ओझर, मोहम्मद हुसैन पुत्र कासम मुसलमान निवासी ओझर, फारुख पुत्र शाबिर बेग मुसलमान निवासी मैकेनिक नगर सेंधवा, सतीश पुत्र दिनेश अलावा निवासी ओझर, कामता प्रसाद पुत्र नत्थू साहू निवासी बालसमुद, जगदीश पुत्र महादेव पटेल कुरमी निवासी निम्बार्क कालोनी सेंधवा, लखन पुत्र प्रकाश राणे निवासी पटेल नगर सेंधवा को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button