ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
देश

अफजाल अंसारी की संसद सदस्‍यता रद्द, गैंगस्‍टर एक्‍ट में हुई थी 4 साल की सजा

बसपा सांसद अफजाल अंसारी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने और चार साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो गई है। गैंगस्टर एक्ट में चार वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद ही अफजाल की संसद सदस्यता जानी तय हो गई थी, जिसकी अधिसूचना सोमवार को लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी कर दी गई है। बाहुबली राजनेता अफजाल अंसारी और उसके भाई पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को 29 अप्रैल को एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में सजा सुनाई। इसमें मुख्तार को 10 वर्ष तो बसपा नेता अफजाल को चार वर्ष का कारावास हुआ है।

कानून के मुताबिक, दो वर्ष या उससे अधिक सजा पाए जनप्रतिनिधि की संबंधित सदन से सदस्यता समाप्त हो जाती है। ऐसे में तय था कि अफजाल की संसद सदस्यता जाएगी, लेकिन अधिसूचना जारी होने की प्रतीक्षा थी। सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी। अफजाल की लोकसभा सदस्यता सजा सुनाए जाने वाले दिन यानी 29 अप्रैल से ही रद मानी जाएगी।

Related Articles

Back to top button