ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसे में 11 लोगो की हुई मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें 11 लोगो की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि बालोद जिले के जगतारा के पास यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।बताते हैं कि ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। इससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार तकरीबन 10 लोगों की मौत हो गई है।  वही एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।  सभी लोग धमतरी जिले के सोरम भटगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।सभी बराती शादी समारोह में शरीक होने कांकेर जिले के मरकाटोला गए थे।

वापसी के दौरान बालोद जिले की जगतरा के पास ये घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।सभी लोग एक ही परिवार के रहने वाले थे। हादसे में केवल बच्चा बचा है, जो गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।  बताया जाता है कि परिवार सोरम से मरकाटोला में शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था ।बालोद के एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बालोद जिले के जगतरा के पास ट्रक और कार की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button