ब्रेकिंग
सोने-चांदी के नए भाव जारी: 24 कैरेट सोना ₹1.54 लाख पर स्थिर, चांदी ₹1,800 उछलकर ₹2.40 लाख के पार जालंधर के बूटा पिंड में देर रात दहशत: पुरानी रंजिश में घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गाड़ियों के तोड़े शीश... अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर...
उत्तरप्रदेश

आगरा में नीट एग्जाम को लेकर दिशा निर्देश जारी, शामिल होंगे 10 हजार परीक्षार्थी

आगरा । नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के लिए नियम सख्त हो गए हैं। परीक्षा केंद्र में तकनीकी उपकरणों को ले जाने की मनाही है। वहीं कपड़ों को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। नीट रविवार को शहर के 12 केंद्रों पर होगी। इसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दीक्षालय इंस्टीट्यूट के निदेशक डा. अंबरीश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा देने के लिए कई नियम जारी किए गए हैं।होराइजन इंस्टीट्यूट के निदेशक जय वर्मा ने बताया कि परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें से अभ्यर्थी को 180 प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है। परीक्षा रविवार को दिन में दो बजे से शाम 5:20 मिनट तक होगी।

नये ड्रेस कोड के नियम

  • केवल आधी बाजू की शर्ट और टी-शर्ट की अनुमति है।
  • हल्के रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
  • कुर्ता पायजामा पहनने की अनुमति नहीं।
  • किसी भी अभ्यर्थी को पूरी आस्तीन की शर्ट नहीं पहननी है।
  • बड़े बटन, वाच आदि भी नहीं पहनने हैं।
  • कपड़ों में ज़िप जेब, बड़े बटन या कढ़ाई नहीं होनी चाहिए
  • लड़कियां हील्स वाले जूते-चप्पल या सैंडल पहन कर नहीं जाएंगे।
  • झुमके, हार, कंगन, पैंडेंट नहीं पहनें।
  • लड़कों को भारी सोल वाले जूते पहनने की मनाही है।

 

Related Articles

Back to top button