ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
मध्यप्रदेश

भोपाल स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन आज

भोपाल । भोपाल स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्धाटन रविवार को होगा। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर 17 करोड़ रुपए से यह बिल्डिंग बनी है। इसमें यात्रियों के लिए पाड होटल, बैबी फीडिंग रूप, किड जोन, मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट और फ्लश रैंप एस्किलेटर आदि भी हैं। नए टिकट काउंटर आज शाम से शुरू हो जाएंगे, जबकि एनाउंसमेंट सिस्टम पहले ही चालू हो चुके हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर उद्घाटन करेंगे।
उद्धाटन समारोह में पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। नई बिल्डिंग में कई सारी कमर्शियल एक्टिविटीज होंगी। इसमें मुख्य रूप से बच्चों के लिए एक किड जोन भी तैयार किया गया है। यूनिक सिक्योरिटी से संजय मैथिल ने बताया कि यहां बच्चों के खेलने के लिए कई तरह के खिलौने मौजूद हैं। यहां छोटे बच्चे बहुत अच्छी तरह से एंजॉय कर सकते हैं इसका किराया 20 मिनट के लिए 80 रुपए रहेगा।
नई बिल्डिंग का एनाउंसमेंट सिस्टम भी शुरू कर दिया गया है। बिल्डिंग में दिनभर स्टेशन का एनाउंसमेंट भी सुनाई दे रहा है। इसके अलावा आज शाम से बुकिंग काउंटर भी शुरू कर दिया जाएगा। इसमें टिकट बुकिंग रोल आदि शामिल हैं।
फोर व्हीलर पार्किंग को किया शिफ्ट
रेलवे ने नई बिल्डिंग में आने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए फोर व्हीलर पार्किंग को भी शिफ्ट कर दिया है। यह पार्किंग अब नई बिल्डिंग और जीपीओ के बीच में रहेगी। यात्री अब प्लेटफॉर्म-1 की मुख्य सड़क से सीधे गेट से अंदर आते ही वाहन पार्क कर सकेंगे। पार्किंग से सटे दरवाजे से सीधे बिल्डिंग में प्रवेश कर सकेंगे।
नई बिल्डिंग से प्लेटफॉर्म-1 पर जाने के लिए तीन द्वार होंगे। इसमें एक द्वार किड जोन की तरफ से एस्केलेटर से होते हुए। दूसरा द्वार टिकट काउंटर के सामने से और तीसरा द्वार बिल्डिंग के दूसरे छोर से होगा। यह रास्ता फस्र्ट फ्लोर से आने वाले यात्रियों के लिए होगा। इसके अलावा स्टेशन पर एक वीआईपी गेट भी है जो जीआरपी थाने के पास से है।

Related Articles

Back to top button