ब्रेकिंग
Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता
मध्यप्रदेश

मुरैना हत्याकांड का मुख्य आरोपित रहा है पुलिस का ड्राइवर, फरारी में पड़ रहा भारी

 मुरैना  ।  लेपा गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड के 10 आरोपितों में से मुख्य आरोपित भूपेंद्र सिंह तोमर कई साल तक सिहोनिया थाने में ड्राइवर व मुखबिर रहा है। बताते हैं कि इसी कारण घटना से पहले ही उसने फरारी की भी तैयारी कर रखी थी। पुलिस का दबाव न बने, इसलिए परिवार को उसने बाहर भेज दिया था। आरोपित आपस में मोबाइल से भी संपर्क नहीं कर रहे। सभी आरोपितों के अलग-अलग दिशाओं में भागने के संकेत पुलिस को मिले हैं। हत्याकांड के तीन दिन बाद भी पुलिस छह आरोपितों को कोई सुराग नहीं लगा सकी है। रविवार रात एक आरोपित सोनू तोमर को राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार किया गया है। दो महिलाओं सहित तीन को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। नृशंस हत्याकांड के दो मास्टमाइंड भूपेंद्र व अजीत सिंह तोमर हैं। इनमें से भूपेंद्र सिंह को पुलिस के सारे दाव-पेच पता है, क्योंकि भूपेंद्र पुलिस की गाड़ी पर ड्राइवरी के अलावा अवैध शराब व अवैध हथियार पकड़वाने के लिए पुलिस के मुखबिर का काम भी करता रहा है। खुद भूपेंद्र अवैध शराब बनाने व खपाने का काम भी करता था। पुलिस के इतने नजदीक रहा भूपेंद्र इतना शातिर है कि भागे हुए लोगों के मोबाइल बंद करवा दिए हैं। उसे पता था कि फरार होने पर पुलिस सबसे पहले परिवार के सदस्यों को उठाती है, इसलिए महिला व बच्चों को पहले ही घर से गायब कर दिया।

ससुराल में छिपा था, पुलिस को चकमा देकर भागा था सीकर

लेपा गांव में छह लोगों की हत्या के मामले में आरोपित 30-30 हजार रुपये के इनामी आरोपितों में से एक सोनू तोमर भिंड के भदाकुर गांव में अपनी ससुराल में रह रहा था, जहां पुलिस पहुंची तो छत से कूदकर भाग निकला। पुलिस को पता लगा कि वह ट्रेन में बैठकर राजस्थान की ओर गया है। राजस्थान पुलिस की मदद से जयपुर, सीकर आदि रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई। बीती रात सीकर रेलवे स्टेशन पर सोनू को पुलिस ने दबोच लिया। एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद सोनू को रिमांड पर लिया गया है, जिससे उससे अन्य आरोपितों के बारे में पूछताछ की जा सके। हत्याकांड के 10 आरोपितों में से रज्जो, पुष्पा, धीरसिंह तोमर को पुलिस लेपा गांव से ही पकड़ चुकी थी।

Related Articles

Back to top button