ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...
व्यापार

Air India ने कर्मचार‍ियों के ल‍िए VRS डेडलाइन बढ़ाई आगे, जाने कब तक सकेंगे आवेदन

टाटा ग्रुप की ओनरश‍िप वाली एयर इंडिया ने वॉलेंट‍ियरी र‍िटायरमेंट स्‍कीम की डेडलाइन को आगे बढ़ा द‍िया है. एयरलाइन ने उड़ान गतिविधियों से अलग कर्मचारियों के लिए वीआरएस के तहत आवेदन करने की डेडलाइन को 31 मई तक के लिए बढ़ा द‍िया है. एयरलाइन के एचआर हेड सुरेश दत्त त्रिपाठी ने एक इंटरनल मैसेज में तारीख को आगे बढ़ाने की जानकारी दी. इसके अनुसार, वीआरएस के तहत पात्र कर्मचारी 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं.

पहले 30 अप्रैल थी अंत‍िम त‍िथ‍ि

एयर इंडिया मैनेजमेंट की तरफ से लाई गई वीआरएस योजना के लिए आवेदन की अवधि 30 अप्रैल को खत्म हो गई थी. इसके तहत कम-से-कम पांच साल की निर्बाध सेवा पूरी कर चुके और 40 साल से ज्‍यादा उम्र के गैर-उड़ान कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं. एयरलाइन कंपनी ने कहा कि वीआरएस आवेदनों को स्वीकार करने और कर्मचारियों को र‍िलीव करने का फैसला मैनेजमेंट के विवेकाधिकार पर बना रहेगा.

1000 से ज्‍यादा पायलट नियुक्त होंगे

इससे पहले एयर इंडिया ने अपने बेड़े और नेटवर्क के विस्तार के लिए 1,000 से ज्‍यादा पायलट की नियुक्त करने का ऐलान क‍िया था. इनमें सीन‍ियर पायलट के अलावा ट्रेनी भी शामिल करने की बात थी. एयर इंडिया ने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों का ऑर्डर दिया है. इनमें बड़े विमान भी शामिल हैं. कंपनी के पास फ‍िलहाल 1,800 से ज्‍यादा पायलट हैं. टाटा ग्रुप ने जनवरी, 2022 में एयर इंडिया का टेकओवर क‍िया था.

एयर इंडिया की तरफ से न‍िकाले गए विज्ञापन के अनुसार, एयरलाइन 1,000 से ज्‍यादा पायलट की भर्ती कर रही है. कंपनी ने कहा कि 500 ​​से ज्‍यादा विमान उसके बेड़े में शामिल हो रहे हैं. एयर इंडिया ने 17 अप्रैल को पायलटों और केब‍िन क्रू के सदस्यों के लिए नया पे स्‍ट्रक्‍चर पेश किया था.

 

Related Articles

Back to top button