ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
खेल

मुंबई इंडियंस के लिए आई बुरी खबर, ये खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

IPL 2023 के बीच में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, मुंबई इंडियंस का एक मैच विनर खिलाड़ी IPL 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो गया है. इस खिलाड़ी का चोटिल होकर IPL 2023 सीजन से बाहर होना मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि ये क्रिकेटर अपनी घातक गेंदबाजी की मदद से मैच जिताने के लिए जाना जाता है. बता दें कि मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए आई बुरी खबर

फिटनेस समस्या से जूझ रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे, जिनकी जगह क्रिस जोर्डन को मुंबई टीम में शामिल किया गया है. पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने जोफ्रा आर्चर को नीलामी में आठ करोड़ रूपये में खरीदा था, लेकिन वह इस सत्र में सिर्फ पांच मैच खेलकर दो विकेट ले सके. वह कमर की चोट के कारण पिछले दो साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं और पिछले साल आईपीएल भी नहीं खेले थे.

टीम का सबसे खतरनाक खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर 

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड आर्चर की फिटनेस और रिकवरी पर नजर रखेगा. वहीं 2016 में IPL में पदार्पण करने वाले जोर्डन अब तक 28 IPL मैच खेलकर 27 विकेट ले चुके हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 87 टी20 मैचों में 96 विकेट लिए हैं. वह आईपीएल नीलामी में बिके नहीं थे और मुंबई ने उन्हें अब दो करोड़ रुपये में अनुबंधित किया है. आर्चर रिहैबिलिटेशन के लिए स्वदेश लौटेंगे. जॉर्डन दो करोड़ रुपये की कीमत पर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे.

 

Related Articles

Back to top button